{"_id":"6721aadaa2510afafd01a7cd","slug":"ananya-panday-walker-blanco-wished-ananya-panday-in-a-special-way-is-this-really-an-expression-of-love-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: वॉकर ब्लैंको ने खास अंदाज में अनन्या पांडे को किया विश, कहीं ये सच में प्यार का इजहार तो नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: वॉकर ब्लैंको ने खास अंदाज में अनन्या पांडे को किया विश, कहीं ये सच में प्यार का इजहार तो नहीं?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:11 AM IST
सार
अभिनेत्री अनन्या पांडे को उनके कथित बॉयफ्रैंड वॉकर ब्लैंको ने जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अनन्या पांडे को विश कर कुछ खास बात लिखी है, जिसके बाद उनके और अनन्या के रिश्ते को लेकर प्रशंसक बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अपना जन्मदिन मना रही हैं। अनन्या को उनके जन्मदिन पर कई सितारों ने बधाई दी। अनन्या को अपनी जिंदगी के खास इंसान से अपने जन्मदिन पर एक खास अंदाज में बधाई मिली है। अनन्या पांडे के उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने जन्मदिन की बधाई दी है।
2 of 5
वॉकर ब्लैंको ने अनन्या पांडे को किया विश
- फोटो : इंस्टाग्राम @walker_blanco
वॉकर ब्लैंको ने अनन्या को किया विश
अनन्या पांडे को उनके जन्मदिन पर वाकर ब्लांको ने स्पेशल अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल, आप बहुत स्पेशल हैं आई लव यू एनी'। पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वॉकर ब्लैंको ने अपने प्यार का इजहार किया है, प्रशंसकों को इस बात का हमेशा से इंतजार था।
अनन्या पांडे ने निजी जिंदगी को लेकर कही बात
एक वायरल वीडियो में अनन्या पांडे अपने कथित बॉयफ्रेंड की फोन कॉल को नजरअंदाज करती नजर आ रही हैं। अनन्या ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी समझदार बनने की कोशिश नहीं की। अनन्या पांडे ने कहा, मैंने इस बिंदु पर हार मान ली है। मुझे एहसास हुआ है कि जितना अधिक मैं कुछ छिपाने या चुपके से काम करने की कोशिश करती हूं, उतना ही अधिक मैं ऐसा करते हुए पकड़ी जाती हूं इसलिए मैंने अब सब छोड़ दिया है। जो भी हो! अब मुझे कोई परवाह नहीं है। मैं कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं कर रही हूं।
कंट्रोल में नजर आईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
अनन्या पांडे हाल ही में अपनी फिल्म 'कंट्रोल' में नजर आईं थीं। अनन्या पांडे के इस अभिनय को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। निर्देशक से लेकर प्रशंसकों तक सभी ने अनन्या के अभिनय की तारीफ की है। अनन्या पांडे अपनी जिंदगी की बातें अक्सर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
इस फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे
अनन्या पांडे हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म कंट्रोल में नजर आईं। आगामी फिल्म की बात करें तो अनन्या 'शंकरा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन भी दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।