सब्सक्राइब करें

ट्विटर पर अनुराग कश्यप से भिड़े अनिल कपूर, मजाक से शुरू हुई बात पहुंची जंग तक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Dec 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap And Anil Kapoor Get Ugly On Twitter
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

आजकल सोशल मीडिया पर सितारों के आपस में भिड़ने का सिलसिला चल पड़ा है। कुछ दिन पहले किसानों के मुद्दे पर कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच तीखी बहस हो गई थी। रविवार को भी एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ट्विटर पर भिड़ गए। पहले दोनों एक दूसरे से मजाक करते रहे लेकिन बाद में धीरे-धीरे बात तंज कसने तक पहुंच गई। और आखिर में दोनों आपस में भिड़ने लगे।

Trending Videos
Anurag Kashyap And Anil Kapoor Get Ugly On Twitter
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अनिल कपूर ने वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के एम्मी अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'मैंने पहले भी एक बार कहा था और फिर से कहूंगा क्योंकि वे इसके लायक हैं। बधाई हो टीम दिल्ली क्राइम। हमारे लोगों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से अच्छा लगा।' इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली क्राइम की अभिनेत्री शेफाली शाह को भी टैग किया। 

अनिल कपूर के इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने मजाक करते लिखा, 'कुछ योग्य लोगों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने पर अच्छा लग रहा है। वैसे आपका ऑस्कर किधर है? नहीं? अछा ... नॉमिनेशन?



विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap And Anil Kapoor Get Ugly On Twitter
अनिल कपूर - फोटो : फाइल

इस पर जवाब देते हुए अनिल कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप ऑस्कर के सबसे करीब आए हैं, स्लमडॉग मिलियनेयर को टीवी पर ऑस्कर जीतते हुए देख रहे हैं। तुमसे न हो पाएगा।' अनिल की ये बात सुनकर अनुराग भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'हैंड-मी-डाउन फिल्मों के k-k-k-ing को कहते हैं। क्या आप इस फिल्म के लिए भी दूसरी पसंद नहीं हैं?' इसके जवाब में अनिल ने लिखा, 'हैंड-मी-डाउन या पिक-अप-अप: मैं ध्यान नहीं देता। काम ही काम है। तुम्हारे जैसे काम खोजते समय बाल तो नहीं नोंचने पड़ते।'


 

Anurag Kashyap And Anil Kapoor Get Ugly On Twitter
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

इस पर अनुराग ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सर आप बालों के बारे में बात नहीं करते। आपको तो अपने बालों के दम पर रोल मिलते हैं।' इस पर अनिल ने जवाब दिया,  'बेटा, तुमको मेरा जैसा कॅरियर पाने के लिए सीरियस स्किल्स चाहिए हैं। ऐसे ही नहीं चल रही है हमारी गाड़ी 40 साल से।'

विज्ञापन
Anurag Kashyap And Anil Kapoor Get Ugly On Twitter
अनिल कपूर - फोटो : फाइल

इस ट्वीट के बाद दोनों की बात बढ़ने लगी फिर अनुराग कश्यप ने अनिल कपूर की कुछ पिछली फिल्मों के पोस्टर्स को साझा करते हुए लिखा, 'सर हर 40 साल पुरानी गाड़ी को विंटेज नहीं कहते। कुछ को खटारा भी कहते हैं। रिटायरमेंट बुला रहा है।' इस पर अनिल कपूर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अबे मेरी गाड़ी 40 साल चली तो चली, तेरी तो अभी तक गैरेज से ही नहीं निकली है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed