भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस रोमांच को और बढ़ाने के लिए सिडनी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं।
विराट कोहली को चियर करते-करते यूं शरमाईं अनुष्का शर्मा, जान लें क्या था माजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का पति विराट और टीम इंडिया को चियर करती दिख रही हैं। लाइट पिंक कलर की ड्रेस में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनुष्का एक तस्वीर में शरमाती हुई भी दिख रही हैं। लगता है कि विराट कोहली की बैटिंग से अनुष्का कुछ ज्यादा ही इम्प्रैस हैं। दरअसल विराट कोहली ने भले ही 23 रनों की पारी खेली, लेकिन इस दौरान वो सबसे तेज 19,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। विराट ने इस तरह से सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा वो मैक्ग्रा फाउंडेशन को सपोर्ट करते हुए बैट पर पिंक स्टिकर और पिंक ग्लव्स के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरे। जिसको लेकर उन्हें काफी सराहा गया @AnushkaSharma cheering for @imVkohli & Co at @scg during the 4th Test today 💕📸 #Virushka #AUSvIND pic.twitter.com/tIUsMj1gKC
इससे पहले अनुष्का पति विराट के साथ शॉपिंग करती भी नजर आई थीं। विराट एक तस्वीर में हाथ में कैरी बैग लिए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो मॉल से सामान खरीदते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।
#ViratKohli & #AnushkaSharma clicked in Sydney Today 📸♥️#Virushka (02/01/19) pic.twitter.com/Nxaa1jT7rf