{"_id":"5c18a152bdec2256af3f4814","slug":"anushka-sharma-preparation-for-zero-virat-kohli-fed-up-with-her-habit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा को 'जीरो' किरदार से लगी इस चीज की लत, गुडबॉय KISS देने में भी दिक्कत झेल रहे विराट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा को 'जीरो' किरदार से लगी इस चीज की लत, गुडबॉय KISS देने में भी दिक्कत झेल रहे विराट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma and virat kohli
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और इसके किरदार बउआ सिंह से इन दिनों सोशल मीडिया भरा पड़ा है। लेकिन फिल्म का एक किरदार आफिया जो कि अनुष्का शर्मा ने निभाया है, उसकी भी काफी चर्चा हो रही है। अनुष्का के बारे में कम लोग ही ये जानते हैं कि वह अपने किरदार की शूटिंग से पहले जबर्दस्त तैयारी करती हैं । कई बार तो उनके पति विराट कोहली भी उनके इस समर्पण से परेशान हो जाते हैं।
2 of 5
virat anushka
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा ही कुछ हो चुका है फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के दौरान। फिल्म 'जीरो' के जितने भी पोस्टर या ट्रेलर में अनुष्का अब तक दिखी हैं, सब में वह व्हील चेयर पर ही बैठी नजर आती हैं। आफिया के सारे डॉयलॉग्स सारा एक्शन अब तक दर्शकों ने सिर्फ व्हील चेयर पर ही देखा है। फिल्म की शूटिंग क दौरान भी ये देखा गया कि शॉट खत्म होने के बाद भी अनुष्का सारा काम व्हील चेयर पर ही बैठे-बैठे किया करती थीं।
3 of 5
virat anushka
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब जो जानकारी मिल रही है, वह और भी चौंकाने वाली है।विराट और अनुष्का को करीब से जानने वाले एक सूत्र ने बताया कि 'जीरो' की शूटिंग के चलते अनुष्का के घर पर भी एक दो बार अजीब हालात पैदा हो चुके हैं। विराट मैच पर जाते समय अनुष्का को गुडबाय किस करने के लिए बढ़ते तो अनुष्का को ये भी व्हील चेयर पर ही चाहिए होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anushka and virat Karwa Chauth
- फोटो : twitter
जी हां, अनुष्का ने जीरो की शूटिंग के दौरान एक व्हील चेयर घर पर भी मंगा ली थी। करीब एक महीने तक अनुष्का घर का सारा काम व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ही करती रहीं। जीरो के निर्देशक आनंद एल राय और लेखक हिमांशु जोशी से फिल्म जीरो की कहानी सुनने और फिल्म के लिए हां करने के बाद से ही अनुष्का ने आफिया के इस किरदार के लिए अलग से मेहनत करने की ठान ली थी।
इस किरदार को जानने समझने के लिए अनुष्का ने घर पर बहुत मेहनत की। प्रत्यक्षदर्शियों का तो ये तक कहना है कि अनुष्का कई बार तो घर आए मेहमानों का स्वागत भी व्हील चेयर पर ही करती थीं । घर में एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने के लिए भी व्हील चेयर का ही इस्तेमाल करती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।