फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atrangi Re: सारा अली खान और अक्षय-धनुष के उम्र के फासले पर यूजर्स ने उठाए सवाल, निर्देशक बोले- प्रतिक्रिया तब दें जब...

Thu, 25 Nov 2021 10:40 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 25 Nov 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Atrangi re director anand l rai spoke about sara ali khan akshay kumar dhanush age gap said first see then react
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर 24 नवंबर को रिलीज किया गया। अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया है। फैंस का भी कहना है कि ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि आनंद एल राय अपने पुराने रूप में वापस आ गए हैं। हालांकि बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सारा और अभिनेता अक्षय कुमार व धनुष के उम्र के फासले को लेकर सवाल उठाया है।



एज गैप पर बोले आनंद एल राय

दरअसल जबसे आनंद एल राय ने यह फिल्म बनाने की घोषणा की थी तबसे ही इस बात को लेकर उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। हाल ही में इसे लेकर आनंद एल राय ने अपने विचार भी साझा किए।  लोगों का कहना है कि सारा जो कि 26 साल की हैं वह फिल्म में  54 साल अक्षय और 38 साल के धनुष के साथ नजर आएंगी। एक हीरोइन और उसके दो हीरो के बीच उम्र का अंतर काफी ज्यादा है।

Atrangi re director anand l rai spoke about sara ali khan akshay kumar dhanush age gap said first see then react
फिल्म अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पर जवाब देते हुए आनंद एल राय ने कहा कि, 'अतरंगी का मतलब होता है मजेदार अनोखा होना। अगर एक फिल्ममेकर किसी फिल्म को बनाने में थोड़ा धीरज रखता है तो फिर उसे भी उम्मीद होती है कि दर्शक उसकी फिल्म को देखेंगे और पूरी तरह समझेंगे कि इस कास्ट का इस्तेमाल क्यों किया गया। हमारी आदत है हर बात पर लोगों को जज करना। मैं चाहता हूं कि लोग पहले दो घंटे इस फिल्म को देखें और फिर इस पर प्रतिक्रिया दें'।

Atrangi re director anand l rai spoke about sara ali khan akshay kumar dhanush age gap said first see then react
अतरंगी रे - फोटो : Instagram

आनंद एल राय ने आगे कहा कि, 'मैं फिल्ममेकर के तौर पर परेशान नहीं हूं। मैं यहां फार्मूला वाली फिल्में बनाने नहीं आया हूं। अगर मैं कुछ गलत करता हूं तो मुझे आलोचना झेलनी पड़ेगी। वह लोग जो सिनेमा बनाते हैं बहुत मेहनत करते हैं। हर सफलता के साथ मैं सीखता हूं कि क्या सही है। हर असफलता से मुझे पता चलता है कि कहां गलती हो गई'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atrangi re director anand l rai spoke about sara ali khan akshay kumar dhanush age gap said first see then react
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है। वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे। अक्षय और सारा इस फिल्म में पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, धनुष ने आनंद की फिल्म रांझणा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक लगातार रिस्पांस दे रहे हैं, जिससे साफ है कि हर किसी को फिल्म के फिल्म का इंतजार है।

विज्ञापन
Atrangi re director anand l rai spoke about sara ali khan akshay kumar dhanush age gap said first see then react
आनंद एल राय - फोटो : instagram/aanandlrai

आनंद एल राय ने इससे पहले फिल्म जीरो बनाई थी। इसमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आए थे। हालांकि तगड़ी स्टार कास्ट के बाद भी यह फिल्म पर्दे पर बूरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब इस नई कास्ट के साथ आनंद फिर से पर्दे पर जादू दिखाने को तैयार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed