फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं आमिर की हीरोइन, बोल्ड सीन ने खत्म किया था करियर

Fri, 08 Dec 2017 01:34 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Fri, 08 Dec 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
ayesha jhulka comeback in bollywood after a long time

हिंदी सिनेमा में अपने जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस आयशा जुल्का इतने दिनों बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापिसी कर रही हैं। आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम करने वाली ये हीरोइन एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज करने की तैयारी में जुट गई हैं। खबर है कि फिल्म 'गदर' के मेकर अनि‍ल शर्मा के नए प्रोजेक्ट से आयशा जुल्का फिल्मी दुनिया में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में आयशा लीड एक्ट्रेस इशि‍ता चौहान की मां का रोल निभाएंगी।



पढ़ेंः बेहद BOLD लुक में दिखीं सागरिका, जहीर की HONEYMOON तस्वीरें LEAK

ayesha jhulka comeback in bollywood after a long time

हाल ही में एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि वो फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन अनिल जी ने उनसे साथ काम करने की गुजारिश की। अपने रोल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका किरदार एक आत्मविश्वासी और खुले विचारों वाली महिला का है जो अपनी बेटी की मां होने के साथ ही उसके साथ एक अच्छी दोस्ती वाला रिश्ता भी शेयर करती हैं।

ayesha jhulka comeback in bollywood after a long time

आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक रहीं आयशा जुल्का ने कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर बिजनेस संभाल लिया था। हिंदी सिनेमा में उनके करियर के दौरान अक्षय कुमार के साथ अफेयर के चर्चे भी बहुत रहे। इसी के साथ आयशा का नाम नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा गया था।

पढ़ेंः फराह के 'मैनरलेस' ट्वीट पर कपिल ने दिया करारा जवाब, कहा-जो सही लगा वही किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ayesha jhulka comeback in bollywood after a long time

आयशा जुल्का ने अपनी हर फिल्म में हमेशा अपनी इमेज को क्लीन एक्ट्रेस बनाए रखने की पूरी कोशि‍श की। हालांकि साल 2003 में नाना पाटेकर के साथ आई उनकी फिल्म 'आंच' में उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स किए थे। खबरों की मानें तो आयशा जुल्का और नाना पाटेकर लिव इन रिलेशन में भी थे लेकिन नाना के बुरे बर्ताव के चलते आयशा ने ये रिश्ता खत्म कर दिया था।

विज्ञापन
ayesha jhulka comeback in bollywood after a long time

इसके बाद आयशा के मिथुन चक्रवर्ती के साथ लिव इन रिलेशन की चर्चाएं होने लगीं। आयशा ने अपने से 22 साल बड़े मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'दलाल' में काम किया था। इस फिल्म के बोल्ड सीन्स को लेकर इंडस्ट्री में आयशा की काफी चर्चा हुई। आयशा का आरोप था कि उनकी जानकारी के बिना ही इन सीन्स को फिल्माया गया। बोल्डनेस का यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था और इसके बाद आयशा का करियर ही खत्म हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed