आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में अमृत मोहत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी भाग ले रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी हर घर तिरंगा अभियान का अपने अंदाज में समर्थन किया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। अक्षरा सिंह के पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
Bhojpuri: देशभक्ति के रंग में रंगी दिखीं अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर किया हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह तिरंगे के तीनों रंगों का दुप्पटा ओढ़े नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘रंग दे रंग रंगरेजवा मोहे तीन रंग में, जय हिंद लिख दे मेरे अंग-अंग में।’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह भी कमेंट कर जय हिंद लिख रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं, इससे पहले अक्षरा सिंह ने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वह देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही थीं। सफेद सूट और तिरंगे के रंग में रंगे दुप्पटे में अक्षरा खूबसूरत भी लग रही हैं और वह वंदे मातरम गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, ‘हर घर तिरंगा इस बार।’ अक्षरा सिंह के वीडियो को देख फैंस भी उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अक्षरा भोजुपरी के साथ ही अब हिंदी दर्शकों में भी काफी फेमस हो गई हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के बाद से उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। वहीं, इन दिनों वह अपनी फिल्म 'डॉर्लिंग' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और अयोध्या में हुई है, जो पूरी हो चुकी है।

कमेंट
कमेंट X