{"_id":"5ba0f015867a557f365c27ac","slug":"big-boss-12-uncut-contestant-says-he-knows-whsts-time-in-bogg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 UNCUT: कंटेस्टेंट का दावा-सूरज की रोशनी देख बता सकता हूं, क्या टाइम हुआ है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12 UNCUT: कंटेस्टेंट का दावा-सूरज की रोशनी देख बता सकता हूं, क्या टाइम हुआ है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो गया है और हर दिन घर में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां लोग एक-दूसरे को कैसे घर से बाहर निकाला जाए इस प्लानिंग में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ करणवीर सिंह बोहरा लोगों को यह बताते हुए दिखाई दिए कि इस समय घड़ी का टाइम क्या होगा। दरअसल किसान परिवेश से खुद को बताने वाले कंटेस्टेंट सौरभ से बात करते समय करणवीर उनको बताते हैं कि इस समय घड़ी में कितने बज रहे होंगे।
2 of 5
करणवीर
करणवीर सौरभ से कहते हैं कि मैं सूरज की रोशनी के हिसाब से आपको यह बता सकता हूं कि इस समय कितने बज रहे होंगे। सौरभ और करणवीर की बात सुनते ही नेहा पेंडसे वहां पहुंच जाती हैं। सौरभ कहते हैं कि करणवीर बिना घड़ी देखे यह बता सकते हैं कि कितने बज रहे हैं। वह नेहा को कहते हैं कि इस समय दो बज रहे हैं। जब घर के सभी लोगों को यह पता चलता है कि करणवीर यह बता सकते हैं कि क्या समय है तो वह सभी चौंक जाते हैं।
3 of 5
करणवीर
आपको बता दें कि बिग बॉस का घर अपने आप में एक मार्डन जेल है। यह घर देखने में जितना सुंदर और लक्जरी दिखता है, उतनी ही इस घर में असुविधाएं भी हैं। आपके बता दें कि बिग बॉस के घर में एक भी घड़ी नहीं है। जिससे लोगों को यह पता चल सके कि क्या टाइम हो रहा है। इसके साथ ही घर में रहना वाला कोई भी सदस्य बाहर की दुनिया में किसी भी सदस्य से बात नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करणवीर
बिग बॉस सीजन 12 शुरू हुए सिर्फ दो दिन हुए हैं और इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बार का सीजन कई मायनों में अलग है। जहां विचित्र जोड़ियां लोगों को चौंका रही हैं वहीं कॉमनर्स भी लोगों को खूब भा रहे हैं। लेकिन इस बार शो में जो सबसे बड़ा बदलाव देखा जा रहा है है वो उसके समय में बदलाव है। माना जा रहा है कि इसके बदलाव की वजह शो के होस्ट सलमान खान हैं...
विज्ञापन
5 of 5
करणवीर
पिछले साल रात 10:30 बजे प्रसारित होने वाला ये शो इस बार प्राइम टाइम के स्लॉट यानी 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है। शो देर से प्रसारित होने की वजह से इसकी टीआरपी पर भी असर देखा गया था। खबर है कि सलमान ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। ऐसा मानना था कि शो में फैमिली कंटेंट नहीं होने की वजह से इसका समय आगे बढ़ाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।