{"_id":"5ba0f54c867a55014042dcf2","slug":"big-boss12-shivashish-says-the-contestant-slept-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: जब शिवाशीष ने सोमी को कहा चांटा मार दूंगा, दंग रह गए कंटेस्टेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: जब शिवाशीष ने सोमी को कहा चांटा मार दूंगा, दंग रह गए कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस को घर को लड़ाई- झगड़ा न हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं हैं। जी हां शो के पहले ही दिन लोग एक-दूसरे को हराने की प्लानिंग बनाते हुए दिखाई दिए। वहीं शिवाशीष और सोमी खान ने पहले ही दिन एक- दूसरे के साथ लड़ने की प्लानिंग की। आपको बता दें कि शिवाशीष और सोमी खान बिग बॉस घर के गार्डन एरिया में बैठे थे। सोमी खान बातों ही बातों शिवाशीष से कहती हैं कि घर में वह बहुत बोर हो रही हैं क्यों न झूठ में एक-दूसरे के साथ लड़ा जाए।
2 of 4
शिवाशीष
शिवाशीष सोमी की इस बात पर अपनी हामी दे देते हैं। दोनों घर के लिविंग एरिया में जाते हैं और प्लान की तहत शिवाशीष अपनी चप्पलें गलत जगह फेंक देते हैं। दोनों प्लान के तहत आपस में एक-दूसरे से लड़ने लगते हैं। वहीं शिवाशीष सोमी से यह भी कह देते हैं कि चांटा एक ही हाथ से गाल पर पड़ता है। साथ बैठे घर वाले दोनों का फाइट को शांत कराते हैं। लेकिन जब उनके इस नकली फाइट के बारे में पता चलता है तो वह इन दोनों को मजाक बनाते हैं।
3 of 4
सौरभ
बिग बॉस के सीजन 12 के शुरू होते ही पहले ही दिन से कंटेस्टेंस शिवाशीष मिश्रा सोशल मीडिया सुर्खियो में हैं। शिवाशीष ने अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर घर पर आने से पहले शेयर की हैं। इसमें वो किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों से साफ लग रहा है कि वह बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shivashish mishra
शो में आयी सबसे दिलचस्प जोड़ियों में शिवाशीष मिश्रा और सौरभ की भी एक जोड़ी है। दोनों एक ही पृष्ठभूमि मध्यप्रदेश से आते हैं। शिवाशीष पेशे से एक बिजनेसमैन तो वहीं सौरभ एक किसान हैं। जहां शिवाशीष को मॉर्डन और हाई प्रोफाइल लाइफ में रहना पसंद है तो वहीं सौरभ देसी अंदाज में रहना पसंद करते हैं। शो में आते ही शिवाशीष मिश्रा और सौरभ की जोड़ी टीवी एक्टर करणवीर बोहरा पर भारी पड़ी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।