{"_id":"5ac85e314f1c1bd2618b5f92","slug":"black-buck-case-salman-khan-jodhpur-central-jail-where-is-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से जेल में मिलने क्यों नहीं जा पाईं कटरीना, वजह कहीं शाहरुख और आमिर तो नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान से जेल में मिलने क्यों नहीं जा पाईं कटरीना, वजह कहीं शाहरुख और आमिर तो नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं कटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें पिछले दिनों सामने आईं। जिनमें वह मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती नजर आईं। उनके साथ सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनका बेटा आहिल भी नजर आया। यह तस्वीरें सलमान खान के जेल जाने से पहले की हैं। सलमान के जेल जाने के बाद कटरीना कहीं दिखीं नहीं।
2 of 4
प्रीति जिंटा
सलमान खान के जेल जाने के बाद शुक्रवार को उनसे मिलने उनकी दोस्त प्रीति जिंटा जोधपुर पहुंचीं लेकिन सलमान की जिंदगी में खास जगह रखने वालीं कैटरीना कहीं नहीं दिख रही हैं। ऐसे में सब जानना चाहते हैं कि आखिर वह हैं कहां? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कटरीना इन दिनों हैं कहां?
3 of 4
कैटरीना कैफ
दरअसल, कटरीना इन दिनों फिल्मों में काफी बिजी हैं। उनकी दो फिल्में फ्लोर पर हैं। यशराज बैनर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में वह आमिर के साथ नजर आएंगी जिसकी शूटिंग चल रही है। वहीं दूसरी फिल्म निर्देशक आनंद एल राय की 'जीरो' है जिसमें उनके साथ शाहरुख हैं। जल्द ही वह 'जीरो' के अगले शेड्यूल की शूटिंग कर देंगी, फिलहाल वह 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में व्यस्त हैं। लगातार दो फिल्मों की वजह से कटरीना को समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
katrina kaif
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना मुंबई में लगातार सलमान के परिवार के संपर्क में है वह उनके परिवार से सलमान के बारे में जानकारी भी ले रही हैं। इससे पहले सलमान खान ने जेल जाने से कुछ दिनों पहले कटरीना के साथ शूट किए गए एक एड का वीडियो पोस्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।