{"_id":"5af702374f1c1bd0408b4b87","slug":"bollywood-actress-priyanka-chopra-show-quantico-cancelled-after-three-seasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के लिए हॉलीवुड से आई बुरी खबर, 'क्वांटिको' से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के लिए हॉलीवुड से आई बुरी खबर, 'क्वांटिको' से जुड़ा है मामला
Sun, 13 May 2018 07:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बड़ा झटका लगा है। टीआरपी के मामले में फिसड्डी साबित हुआ प्रियंका चोपड़ा का शो 'क्वांटिको' बंद हो गया है। एबीसी ने तीन शो के बाद शो 'क्वांटिको' को रद्द कर दिया गया है।
2 of 5
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले दो सीजन में इस शो से जुड़ी हुई थीं। तीसरे सीजन में भी वह एफबीआई एजेंट की भूमिका में नजर आई थीं।
3 of 5
priyanka chopra
पिछले महीने इस शो को प्रसारित किया गया था। 13वें एपिसोड के बाद इस शो को बंद कर दिया जाएगा। यह एपिसोड 3 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को इस एपिसोड के लिए दो पीपुल च्वाइस अवार्ड से भी नवाजा गया है। लेकिन लोकप्रियता के मामले में यह शो पिछड़ गया। इसी वजह से इस साल इस शो को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान और प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में प्रियंका का नेगेटिव रोल था। अब प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारत लौटने वाली हैं। भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म भारत की शूटिंग शुरू कर देंगी। फिल्म भारत में प्रियंका बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।