सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड के वो पांच अफेयर जिनकी कानों-कान नहीं हुई खबर, सामने आई सच्चाई तो हैरान रह गए लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 13 Sep 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
bollywood top 5 weird relationship that shocked the world
बॉलीवुड अफेयर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में प्यार, रिलेशनशिप और डेटिंग की एक से एक कहानियां मौजूद हैं। अक्सर बॉलीवुड में रिलेशनशिप को सीक्रेट बनाकर रखा जाता है। इसके पीछे की कई वजहें हो सकती हैं लेकिन छिपते-छिपाते ये कहानियां दो लोगों के बीच से निकलकर सबके सामने आ ही जाती हैं। राजकपूर के दौर से लेकर अर्जुन कपूर तक, बॉलीवुड में ऐसी कई रिलेशनशिप रही हैं, जिनके बारे में जब दुनिया को पता चला तो वो हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं था कि जिस रिलेशनशिप को लेकर इतनी अफवाहें थीं, वो सच निकलीं। लेकिन ऐसी कहानियां बाहर आईं और दुनिया को पता चला। कई मामलों में प्यार करने वालों ने खुलकर स्वीकार किया कि वो रिलेशनशिप में हैं तो कई रिलेशनशिप खराब मोड़ पर पहुंचीं तो दुनिया के सामने आईं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही प्यार भरी कहानियों के बारे में, जिनके बारे में जब खुलासा हुआ तो बॉलीवुड से लेकर फैन्स तक सब हैरान रह गए। 

Trending Videos
bollywood top 5 weird relationship that shocked the world
नरगिस, राजकपूर - फोटो : Bollywood

राजकपूर-नरगिस
बॉलीवुड में एक जमाने के सुपरस्टार राजकपूर कभी नरगिस के साथ रिलेशनशिप में थे, ये बात ज्यादा लोगों को पता नहीं थी। राजकपूर को जब नरगिस से प्यार हुआ तो वो पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी कृष्णा कपूर से हो चुकी थी। राजकपूर और नरगिस दोनों ने मिलकर साथ 16 फिल्में की थीं। ऑन स्क्रीन का ये प्यार ऑफ स्क्रीन भी परवान चढ़ने लगा। लेकिन कहा जाता है कि राजकपूर ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया था और इसके बाद नरगिस की मुलाकात सुनील दत्त से हो गई। इस तरह इस जोड़ी के बीच का रिश्ता खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top 5 weird relationship that shocked the world
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
अभिनेत्री रानी मुखर्जी का नाम करियर के दौरान कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। लेकिन असल में वो निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी करेंगे ये किसी को नहीं पता था। शादी से पहले दोनों ने कभी इस रिश्ते को न स्वीकार किया और न ही इनकार किया। आदित्य की शादी उनकी बचपन की दोस्त पायल खन्ना से हुई थी, लेकिन जब उन्हें रानी से प्यार हुआ तो उन्होंने पुराने रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा। इस रिश्ते के बारे में पुख्ता तौर पर तब पता चला जब दोनों ने शादी कर ली।

bollywood top 5 weird relationship that shocked the world
उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी

उदय चोपड़ा-नरगिस फाखरी
फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली नरगिस फाखरी अब ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन वो अपने एक बयान के बाद से चर्चाओं में हैं। दरअसल उदय चोपड़ा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर नरगिस ने पहली बार बोला है। नरगिस ने माना कि वो पांच सालों से उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें लोग इसके बारे में न बोलने को लेकर कहा करते थे। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें तो थीं लेकिन कभी किसी ने इसको स्वीकार नहीं किया। हमेशा गुड फ्रेंड्स कहकर टालते रहे। अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं लेकिन इतने सालों के बाद जब दोनों की रिलेशनशिप की कहानी निकलकर सामने आई तो लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
bollywood top 5 weird relationship that shocked the world
विक्रम भट्ट-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम भट्ट-सुष्मिता सेन
बॉलीवुड में अपनी हॉरर फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले विक्रम भट्ट के नामी निर्देशक हैं। उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। लेकिन उनकी और सुष्मिता सेन की रिलेशनशिप की खबरें जब मीडिया में सामने आईं तो सब हैरान रह गए। इस बात के बारे में सबको तब पता चला जब खुद विक्रम ने इसको स्वीकारा। विक्रम ने कहा कि जब वो अपने तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे थे तो वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रहे थे। ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबे वक्त तक तो नहीं चली लेकिन इसके चर्चे काफी रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed