सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'बॉर्डर 2' का तूफान, जानें सनी देओल की फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Feb 2026 09:24 PM IST
सार

Border 2 Box Office Collection: निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज 10वें दिन रविवार को सनी देओल की इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection Day 10 anurag singh sunny deol varun dhawan ahan diljit dosanjh Nidhi Dutta
बॉर्डर 2 कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को आज पूरे दस दिन हो चुके हैं। 'बॉर्डर 2' लागातार सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म की कमाई आसमान छू रही है, जानिए आज रविवार को 10वें दिन 'बॉर्डर 2' ने कितने का कारोबार कर लिया है।

Trending Videos
Border 2 Box Office Collection Day 10 anurag singh sunny deol varun dhawan ahan diljit dosanjh Nidhi Dutta
बॉर्डर 2 - फोटो : X

'बॉर्डर 2' का अब तक का कलेक्शन

  • पहला दिन - 30 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन - 36.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन - 54.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन - 59 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन - 20 करोड़ रुपये
  • छठा दिन - 13 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन - 11.25 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 224.25 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection Day 10 anurag singh sunny deol varun dhawan ahan diljit dosanjh Nidhi Dutta
बॉर्डर 2 - फोटो : X

'बॉर्डर 2' की आज की कमाई
'बॉर्डर 2' ने 8वें दिन 10.75 करोड़ रुपये और 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'बॉर्डर 2' ने आज दूसरे रविवार को 10वें दिन 20.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 273.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

Border 2 Box Office Collection Day 10 anurag singh sunny deol varun dhawan ahan diljit dosanjh Nidhi Dutta
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर 2' की कहानी 
बॉर्डर 2, अनुराग सिंह द्वारा सह-लिखित और निर्देशित एक्शन वॉर फिल्म है। यह जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज फिल्म्स और जेपी फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में भारतीय सशस्त्र बलों- सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों की बहादुरी को दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित बाकी कलाकार भी हैं। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
Border 2 Box Office Collection Day 10 anurag singh sunny deol varun dhawan ahan diljit dosanjh Nidhi Dutta
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
'बॉर्डर 2' की 'मर्दानी 3' से टक्कर
'बॉर्डर 2' इस साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3', 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 'मर्दानी 3' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की। रानी मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज 'मर्दानी 3' ने तीसरे दिन रविवार को 6.34 करोड़ रुपये की कमाई की। 'मर्दानी 3' ने कुल मिलाकर अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 16.59 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: क्या है ऋतिक रोशन का वर्कआउट के बाद सबसे अजीबोगरीब खाना? तस्वीर शेयर कर दिखाई खाने की झलक
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed