फिल्म ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं मिली। इसके पीछे एक वजह 16 अक्तूबर को इनके साथ रिलीज हुई दो साउथ की फिल्में- 'जेलर 2' और 'रणबाली' भी हो सकती है। जानिए इन फिल्मों ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 4
फिल्म प्रहार
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
'प्रहार' की धीमी शुरुआत
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही। यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़, दूसरे दिन 3.15 करोड़, तो वहीं तीसरे दिन 3.65 करोड़ की कमाई की। वहीं आज फिल्म ने सोमवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 78 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 9.93 करोड़ हो गया है।
3 of 4
नई नवेली ट्रेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin
'नई नवेली' का कलेक्शन
बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी 'नई नवेली' भी 'प्रहार' के साथ 16 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 'प्रहार' की तरह यामी गौतम की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत नहीं कर सकी।
फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़, दूसरे दिन 2.74 करोड़, तो वहीं तीसरे दिन 4.40 करोड़ की कमाई की थी। वहीं आज फिल्म ने सोमवार को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.90 करोड़ हो गया है।
4 of 4
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
350 करोड़ के करीब 'दृश्यम 3'
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद ये अच्छी कमाई कर रही है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 348.90 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 350 करोड़ का आकंड़ा पार कर सकती है।
देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।