फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chethana Raj Birthday: इन दो सीरियल से मशहूर हो गई थीं चेतना राज, गलत सर्जरी की वजह से गंवाई जान

Sun, 26 Jun 2022 10:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jun 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
Chethana Raj Birthday: Kannada Tv actress became famous with these two serials, lost her life due to wrong surgery
चेतना राज - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस चेतना राज का आज जन्मदिन है। उनका जन्म साल 2001 में कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ था। बहुत कम समय में उन्होंने छोटे पर्दे पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। चेतना क्षेत्रीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। अपने एक्टिंग करियर में वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। चेतना उन उभरती हुईं अभिनेत्रियों में से एक थीं जो आगे चलकर मनोरंजन की दुनिया में बड़ा नाम कमा सकती थीं, लेकिन 17 मई 2022 को 21 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Chethana Raj Birthday: Kannada Tv actress became famous with these two serials, lost her life due to wrong surgery
चेतना राज - फोटो : सोशल मीडिया
इन सीरियल में आ चुकी हैं नजर

चेतना कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं, लेकिन 'दोरेसानी' और 'गीता' की वजह से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में ऐसी लोकप्रियता हासिल कर ली थी जिसका सपना हर एक्ट्रेस देखती है। इन दोनों ही सीरियल का प्रसारण कलर्स कन्नड़ पर होता था। इसके अलावा वह ओलविना नीलदाना जैसे धारावाहिक में भी काम कर चुकी हैं। छोटे पर्दे के अलावा वह हवाईयां नाम की फिल्म भी कर चुकी हैं जो अब तक रिलीज नहीं हुई है।

Chethana Raj Birthday: Kannada Tv actress became famous with these two serials, lost her life due to wrong surgery
चेतना राज - फोटो : सोशल मीडिया
सर्जरी के चलते गई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतना प्लास्टिक सर्जरी के लिए बेंगलुरु एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं। शाम होते होते एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने लगी। फेफड़ों में पानी भरने के बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सर्जरी के लिए उन्होंने अपने माता-पिता से इजाजत भी मांगी थी, लेकिन चेतना की यह बात सुनकर घरवालों ने सर्जरी के लिए साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ खुद ही सर्जरी कराने अस्पताल पहुंच गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chethana Raj Birthday: Kannada Tv actress became famous with these two serials, lost her life due to wrong surgery
चेतना राज - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने लगाए ये आरोप
चेतना के निधन के बाद उनके पिता वरद राजू ने अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके पिता के कहा, ' मेरी बेटी सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी। जब तक हमें इस बात की जानकारी मिली, तब तक ऑपरेशन शुरू हो चुका था। शाम तक, फेफड़ों में पानी और वसा भर जाने के कारण चेतना को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आईसीयू में समुचित सुविधाएं नहीं थीं। जिसकी वजह से उसका निधन हो गया।' फिलहाल पिता के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed