अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक हैं, जो अपनी शानदार पर्सनैलिटी से लड़कियों का ध्यान एक सेकंड में अपनी ओर खींच लेते हैं। अभिनेता अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फिटनेस जर्नी के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। 26 जुलाई यानी आज अर्जुन अपना 37वां जन्मदिन मनाा रहे हैं। इस खास दिन को वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता के फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि जब अर्जुन फिल्मी दुनिया से दूर थे तब वह काफी अलग दिखते थे। आज हम आपको अर्जन कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी दिखाते हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Arjun Kapoor Birthday: फिल्मों में आने से पहले ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, पुरानी फोटोज देख नहीं कर पाएंगे आप यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले काफी गोलू-मोलू हुआ करते थे और इनमें अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। जब अभिनेता एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नहीं थे तब उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर अर्जुन की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं, जो उनके कॉलेज के दिनों की लगती हैं। इन तस्वीरों को देखकर अर्जुन कपूर के फैंस हैरान रह गए थे। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि अभिनेता ने खुद में जबरदस्त बदलाव किया है।
कुछ दिनों पहले शेयर की थी यह तस्वीर
अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले भी एक कोलाज शेयर किया था, जो उनकी दो तस्वीरों से बना था। इन दोनों तस्वीरों में भी अभिनेता ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई थी। इन दोनों तस्वीरों में वह मिरर सेल्फी लेते दिखे। इन दोनों तस्वीरों में अंतर भी साफ देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में अर्जुन के सिक्स पैक्स एब्स साफ दिख रहे हैं और दूसरी फोटो में उनका पेट निकला हुआ है। इस कोलाज में पहली तस्वीर मई 2022 की है, जबकि दूसरी तस्वीर फरवरी 2021 की है।
इन तस्वीरों के साथ अर्जुन कपूर ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बॉडी को परफेक्ट शेप में लाने में 15 महीने का समय लग गया है। एक्टर ने लिखा था, 'वर्क इन प्रोग्रेस के 15 महीने! यह बहुत ही प्यारा है और निश्चित रूप से बाद में इस डिलीट नहीं करूंगा क्योंकि मुझे अपनी इस यात्रा पर बहुत गर्व है। फरवरी 2021 से मई 2022 तक का यह सफर कठिन रहा और मुझे खुशी है कि मैं इस पर कायम रह सका। इस पूरी यात्रा में बने रहा काफी मुश्किल था, लेकिन बीते 15 महीने से मैं जिस फेज में हूं, मुझे अब उससे प्यार हो गया है।'
अर्जुन कपूर के करियर की बात करें तो अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'इश्कजादे' से की थी, जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी दिखी थी। फिल्म में दोनों को एक साथ फैंस ने पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चल पड़ी। इसके बाद अर्जुन 'गुंडे', 'कि एंड का', 'टू स्टेट्स', 'हाफ गर्लफ्रेंड' समेत कई फिल्मों में नजर आए। अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन मलाइका को डेट कर रहे हैं, जो पहले अरबाज खान की पत्नी थीं। दोनों का तलाक हो चुका है। वहीं, अब फैंस अर्जुन और मलाइका को शादी करते देखना चाहते हैं।