{"_id":"5b55850a4f1c1b8f568b5f83","slug":"complaint-against-big-boss-11-ex-contest-bandgi-kalra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना खान के बाद धोखाधड़ी के मामले में सामने आया बंदगी कालरा का नाम, जल्द होगी पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिना खान के बाद धोखाधड़ी के मामले में सामने आया बंदगी कालरा का नाम, जल्द होगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने पुनीश शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं। अब बंदगी कालरा धोखाधड़ी के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। पेशे से इंजीनियरिंग के छात्र युवराज सिंह यादव ने बंदगी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
2 of 4
Bandagi Kalra
दरअसल कुछ समय पहले बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘फेक आईफोन एड’ शेयर किया था। इस फर्जी एड के झांसे में आकर युवराज सिंह यादव ने अपना हजारों रुपयों का नुकसान कर लिया है। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर की मानें तो शिकायतकर्ता युवराज सिंह यादव ने बंदगी के इंस्टाग्राम पर एक आईफोन X का एड देखा था। जिसके बाद उन्होंने 13,000 रुपये का पेटीएम करते हुए फोन बुक करवाया था।
3 of 4
बंदगी कालरा
जब शख्स ने दोबारा बंदगी के इंस्टाग्राम अकाउंट को चैक किया तो वह एड उनके अकाउंट से डिलीट किया जा चुका था। इसके बाद युवराज को को थोड़ा शक हुआ तो उसने कंपनी से संपर्क किया। कंपनी वालों ने भी युवराज को दिलासा दिलाया कि उन्हें फोन जल्द ही मिल जाएगा लेकिन फोन के बदले मिला तो सिर्फ डम्मी। इसके बाद उसने बेंगलुरु में पुलिस स्टेशन मराठाहल्ली में एक शिकायत दर्ज करवाई। खबर के मुताबिक, बहुत जल्द बंदगी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Hina Khan
बता दें हाल ही में एक न्यूज चैनल ने खबर चलाई थी कि हिना ने एक इवेंट के लिए 12 लाख की ज्वैलरी ली थी जिसे उन्होंने इवेंट खत्म होने के बाद वापस नहीं लौटाई। जिसके बाद उनपर 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।