'क्या हम 2020 को डिलीट कर सकते हैं' अमिताभ बच्चन ने फैंस से पूछा सवाल, बोले- इसमें वायरस है
एक यूजर ने लिखा है कि काश हम ऐसा कर पाते लेकिन मुझे भरोसा कि अच्छे दिन फिर आएंगे, अगर लोग इस वायरस से कुछ सीखते हैं तो। एक और ने लिखा है कि जरुर होगा लेकिन इसे डिलीट करने के लिए आपको घर पर रहना होगा। दूसरे यूजर ने लिखा है इसे डिलीट करने की जरुरत नहीं है हम एंटीवायरस खोज रहे हैं।
इससे पहले रिलीफ फंड में दान देने को लेकर लोग लगातार अमिताभ से सवाल पूछ रहे थे जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए जवाब दिया था। उन्होंने लिखा- 'एक ने दिया और कह दिया, कि दिया, दूसरे ने दिया और कहा नहीं, कि दिया, दूसरी श्रेणी में ही रहने दो मुझे ऐ प्रियजन, जिसे मिला, वो क्या जाने किसने दिया। जानो उसका बस करुण क्रंदन। इन हालातों में और क्या कहा जाए, जो जानें मुझे, जानें, मैं तो सदा स्वभाव से ही रहा हूं कमसुखन (कम बोलने वाला)।'
25 करोड़ दान देने के बाद बोले-अक्षय 'ये योगदान मेरी मां की तरफ से भारत माता को है'
