Coronavirus: शिल्पा शेट्टी ने दिखाई दरियादिली, रिलीफ फंड में दान कर दिए इतने रुपये
शिल्पा ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'मानवता के लिए, हमारे देश के लिए, और साथी नागरिकों के लिए जिन्हें हमारी जरूरत है। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें। राज कुंद्रा और मैंने नरेंद्र मोदी जी के पीएम रिलीफ केयर्स फंड में 21 लाख रुपये दिए हैं। सागर में हर बूंद मायने रखती है, इसलिए मैं आप सभी से इस स्थिति से लड़ने में मदद करने का आग्रह करती हूं।'
For humanity, our country, & fellow citizens that need us; now is the time, let’s do our bit.@TheRajKundra & I pledge 21 lacs to @narendramodi ji‘s PM-CARES Fund. Every drop in the ocean counts, so I urge you all to help fight this situation.#IndiaFightsCorona @PMOIndia https://t.co/A0p2sAbGs8
इससे पहले अभिनेता राजकुमार राव ने भी मदद का एलान किया। उन्होंने लिखा, 'ये वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ प्रशासन के साथ खड़े होकर इसका सामना करने का है। मैंने अपनी तरफ से थोड़ा बहुत कर दिया है। मैंने पीएम रिलीफ केयर्स फंड, सीएम रिलीफ फंड और जोमैटो फीडिंग को अपनी ओर से मदद की है ताकि जरूरतमंद परिवारों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें। आप भी जिस तरह बन पड़े मदद करें। हमारे नेशन को हमारी जरूरत है। जय हिंद।'
Coronavirus: गरीबों की मदद के लिए सुनील शेट्टी ने बढ़ाया हाथ, फैंस से अपील कर बोले- एक एक पैसे का इस्तेमाल करेंगे