फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ राजकुमार राव ने इस अंदाज में की देश की मदद, होने लगी अभिनेता की तारीफ

Mon, 30 Mar 2020 03:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 30 Mar 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
coronavirus actor rajkummar rao donation pm cares and cm relief fund
rajkumar rao
कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश बुरे हालातों से गुजर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने देश को संभालने का बीड़ा उठाया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, रणदीप हुड्डा जैसे बड़े सितारे मदद का एलान कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता राजकुमार राव का भी नाम जुड़ गया है।
coronavirus actor rajkummar rao donation pm cares and cm relief fund
rajkumar rao
राजकुमार राव ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, 'ये वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ प्रशासन के साथ खड़े होकर इसका सामना करने का है। मैंने अपनी तरफ से थोड़ा बहुत कर दिया है। मैंने पीएम रिलीफ फंड, सीएम रिलीफ फंड और जोमैटो फीडिंग को अपनी ओर से मदद की है ताकि जरूरतमंद परिवारों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें। आप भी जिस तरह बन पड़े मदद करें। हमारे नेशन को हमारी जरूरत है। जय हिंद।'

coronavirus actor rajkummar rao donation pm cares and cm relief fund
rajkumar rao - फोटो : file photo
क्यों हो रही है तारीफ
राजकुमार राव की इस मदद के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने ट्वीट में कहीं भी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने कितने रुपयों की मदद की है। राजकुमार की ये बात लोगों को बहुत पसंद आई। इसलिए अब लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus actor rajkummar rao donation pm cares and cm relief fund
PM Modi And Akshay Kumar - फोटो : Social Media
बता दें कि अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए हैं। वहीं, सलमान खान 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों का खर्च उठाएंगे। कपिल शर्मा अपनी तरफ 50 लाख रुपये की सहायता दे चुके हैं जबिक वरुण धवन 55 लाख, रणदीप हुड्डा एक करोड़ और ऋतिक रोशन ने 20 लाख का रुपये का दान दिया है।

25 करोड़ का दान देने के बाद आया अक्षय कुमार का बयान, बोले- 'ये योगदान मेरी मां की तरफ से भारत माता को है'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed