फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mary Kom gives reaction on Scout OP and Love Gill Massage in Big Boss 20 Kashvi aplogize

बिग बॉस 20: 'क्या भाई-बहन के साथ ऐसा होता है?', स्काउट और लव गिल के मामले पर मैरी कॉम ने दी प्रतिकिया

Tue, 27 Oct 2026 07:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 27 Oct 2026 07:59 AM IST
सार

  • Bigg Boss 20: हाल ही में स्काउट और लव गिल ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। 
  • इस मामले पर अब बिग बॉस की प्रतिभागी मैरी कॉम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • इससे पहले स्काउट और लव को रोहित शेट्टी और काशवी फटकार लगा चुके हैं। 

विज्ञापन
Mary Kom gives reaction on Scout OP and Love Gill Massage in Big Boss 20 Kashvi aplogize
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक-दूसरे को भाई-बहन कहने के बावजूद दोनों ने कुछ ऐसी चीजें कीं कि इनकी ट्रोलिंग होने लगी। वीकएंड का वार में रोहित शेट्टी ने उन्हें उनकी गलती का अहसास कराया। फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने दोनों को खूब सुनाई। अब इस मामले पर मुक्केबाज और शो की प्रतिभागी मैरी ने अपनी राय रखी है। जानिए उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
Trending Videos

Mary Kom gives reaction on Scout OP and Love Gill Massage in Big Boss 20 Kashvi aplogize
'बिग बॉस' 20 में मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
मैरी कॉम ने मामले पर दी प्रतिक्रिया
मैरी कॉम ने फिल्मी ज्ञान से बातचीत में कहा कि पहले वीकएंड का वार में सलमान भाई ने स्काउट और लव को अप्रत्यक्ष तरीके से बोल दिया था कि संभाल के। इसके बाद दोनों ने कहा कि वह दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं। आपके घर में भाई होगा। क्या भाई-बहन ऐसे करते हैं? इस तरह के शो में भाई-बहन को ऐसा नहीं करना चाहिए। एक दूसरे की परवाह करो, एक दूसरे की देखभाल करो, ज्यादा ओवर करना अच्छा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mary Kom gives reaction on Scout OP and Love Gill Massage in Big Boss 20 Kashvi aplogize
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने क्या कहा?
इससे पहले स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट से पूछा था कि मसाज पार्लर कैसा चल रहा है। इसके बाद उन्होंने लव गिल से कहा कि क्या सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसा करती हो? इस पर लव गिल कहती हैं कि मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मुझे दर्द हो रहा है। इसके बाद काशवी, स्काउट से पूछा कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट ने कहा वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी ने कहा कि अगर आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था। स्काउट पर आग बबूला होते हुए काशवी ने कहा कि अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो।
विज्ञापन

Mary Kom gives reaction on Scout OP and Love Gill Massage in Big Boss 20 Kashvi aplogize
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
रोहित शेट्टी ने लगाई फटकार
इससे पहले रोहित ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। रोहित ने लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई। रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, 'जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरू करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'

Mary Kom gives reaction on Scout OP and Love Gill Massage in Big Boss 20 Kashvi aplogize
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
काशवी ने मांगी माफी?
स्काउट और लव को फटकार लगाने के बाद काशवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर बिना नाम लेते हुए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा 'मेरा इरादा स्काउट से बात करना था। उसकी गलतियों को बताना था, जो मुझे लगा कि उसने की हैं। उसके कामों के लिए उसे जिम्मेदार ठहराना था। हालांकि, ऐसा करते हुए मुझे एहसास हुआ कि मैंने जो कुछ शब्द इस्तेमाल किए, वे इसमें शामिल दूसरे लोगों के लिए असंवेदनशील थे। उस वक्त मैं चाहे, जो भी महसूस कर रही थी, किसी और के इरादों या कैरेक्टर पर जजमेंट देना मेरा काम नहीं है'। 

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed