फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Upcoming film king new poster release actor in romantic mood

किंग: कातिल नहीं...आशिक हूं; हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब, खूंखार के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे शाहरुख खान

Tue, 27 Oct 2026 10:22 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 27 Oct 2026 10:22 AM IST
सार

  • King: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। 
  • इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 
  • इसकी रिलीज डेट भी जारी हो चुकी है। 
  • इस बीच शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Upcoming film king new poster release actor in romantic mood
किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसकी रिलीज डेट भी जारी हो चुकी है। इस बीच शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें वह खतरनाक और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



Trending Videos

पोस्टर में क्या है?
शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख खान एक फ्लाइट में हैं। इसमें आग लगी हुई है। वह ब्लैक आउटफिट में हैं। उनके हाथ में एक बंदूक है और वह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। हालांकि खास बात यह है कि इतने टेंस माहौल में शाहरुख खान रोमांटिक अंदाज में लग रहे हैं। उन्होंने अपने मुंह में गुलाब का फूल लिया हुआ है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने शानदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Upcoming film king new poster release actor in romantic mood
किंग - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने किए कमेंट
कई फैंस को शाहरुख की नई पोस्ट पसंद आई है। उन्होंने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री करीना कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए हैं। भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर फायर वाले इमोजी बनाए हैं। एक यूजर ने शाहरुख को बॉलीवुड का इकलौता किंग बताया है। एक और यूजर ने लिखा किंग हमेशा किंग ही रहता है।

कॉफी विद करण 9: क्या विजय-रश्मिका को लेकर फैलाई जा रही गलत जानकारी? टीम ने पुलिस से की ये शिकायत

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Upcoming film king new poster release actor in romantic mood
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
'किंग' के बारे में जानकारी
  • फिल्म 'किंग 24' दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed