फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maninder Buttar Reacts On Minister Subodh Uniyal Alleged Disrespectful Remarks About Him Daler Mehndi

मनिंदर बुट्टर: मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर पंजाबी सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, खुली चुनौती देते हुए कही ये बात

Tue, 27 Oct 2026 11:39 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:39 AM IST
सार

  • दलेर मेहंदी के उत्तराखंड शो के दौरान हुए बवाल में अब पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर की भी एंट्री हो गई है।
  • मनिंदर बुट्टर ने एक वीडियो जारी कर मंत्री सुबोध उनियाल के कथित बयान को झूठा बताया है।
  • साथ ही उन्होंने मंत्री को चुनौती देते हुए अपने कॉन्सर्ट का वीडियो जारी करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
Maninder Buttar Reacts On Minister Subodh Uniyal Alleged Disrespectful Remarks About Him Daler Mehndi
मनिंदर बुट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह मामला हाल ही में दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के बीच सामने आया था। मंत्री की ओर से कही गई बातों पर हैरानी जाहिर करते हुए बुट्टर ने उनसे सीधे सवाल किए हैं। इससे पहले पंजाबी गायक मीका सिंह भी सार्वजनिक मंच पर कलाकारों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर सुबोध उनियाल की आलोचना कर चुके हैं।
विज्ञापन


मनिंदर बुट्टर का कहना है कि सुबोध उनियाल उनके पिता के समान उम्र के हैं। उन्होंने मंत्री से अपील की है कि उत्तराखंड में आयोजित उनके पुराने कार्यक्रम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग बिना किसी एडिटिंग के सार्वजनिक की जाए, जिससे उस दिन की सच्चाई सभी के सामने आ सके।
विज्ञापन
Trending Videos

Maninder Buttar Reacts On Minister Subodh Uniyal Alleged Disrespectful Remarks About Him Daler Mehndi
मनिंदर बुट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर?
सोमवार को इंस्टाग्राम लाइव के जरिए मनिंदर बुट्टर ने मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत सीधा-सादा इंसान हूं। मैंने कभी जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई और न ही गलत व्यवहार किया। मैंने हमेशा अपनी इज्जत बनाए रखने और दूसरों का सम्मान करने की कोशिश की है। जब मुझे पता चला कि मेरे और मेरे पिता के बारे में ऐसी बातें कही गई हैं, तो मैं सच में हैरान रह गया।'
विज्ञापन

Maninder Buttar Reacts On Minister Subodh Uniyal Alleged Disrespectful Remarks About Him Daler Mehndi
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मनिंदर बुट्टर ने सुबोध उनियाल को दी चुनौती
उत्तराखंड में साल 2019 में आयोजित अपने कार्यक्रम के दौरान बदसलूकी और मारपीट के आरोपों को मनिंदर बुट्टर ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा, 'यह बात 2019 की है यानी लगभग सात साल पहले की। मैं एक शो के लिए उत्तराखंड गया था और वहां एक घंटे से ज्यादा समय तक परफॉर्म किया था। मंत्री खुद स्टेज पर आए थे और उन्होंने मुझे पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया था। मैंने पूरा शो वही टोपी पहनकर किया था।'

बुट्टर ने आगे कहा, 'मैं मंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि उस शो की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करें, ताकि लोग देख सकें कि उस दिन सच में क्या हुआ था।'
विज्ञापन

Maninder Buttar Reacts On Minister Subodh Uniyal Alleged Disrespectful Remarks About Him Daler Mehndi
मनिंदर बुट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मनिंदर बुट्टर ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई
मनिंदर बुट्टर ने अपनी परफॉर्मेंस और काम करने के तरीके को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज तक कभी शराब पीकर या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में स्टेज पर प्रस्तुति नहीं दी है।

सिंगर ने कहा, 'मैं एक छोटा कलाकार हूं और मैंने हमेशा अपने परिवार को विवादों से दूर रखने की कोशिश की है। मैंने कभी शराब या नशीले पदार्थ के असर में परफॉर्म नहीं किया। मैंने हमेशा काम को गंभीरता से लिया। मेरी सिर्फ इतनी मांग है कि उस शो की पूरी और बिना एडिट की गई रिकॉर्डिंग सामने आए।'

Maninder Buttar Reacts On Minister Subodh Uniyal Alleged Disrespectful Remarks About Him Daler Mehndi
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था विवाद
  • पूरे मामले की शुरुआत नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले से हुई थी। 
  • इस मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। 
  • इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनका कार्यक्रम बीच में रुकवा दिया था। 
  • मंत्री ने दलेर मेहंदी पर लिप-सिंकिंग करने और शराब के नशे में होने के आरोप लगाए थे।
  • दलेर मेहंदी से स्टेज पर बातचीत के दौरान सुबोध उनियाल ने मनिंदर बुट्टर का नाम भी लिया था। 
  • उन्होंने कथित रूप से दावा किया था कि इससे पहले जब मनिंदर बुट्टर यहां कार्यक्रम करने आए थे, तो उनके साथ मारपीट हुई थी।

Maninder Buttar Reacts On Minister Subodh Uniyal Alleged Disrespectful Remarks About Him Daler Mehndi
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@mikasingh
मीका सिंह ने भी मंत्री के बयान पर जताई थी नाराजगी
इस विवाद के बीच दलेर मेहंदी के भाई और पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने भी सुबोध उनियाल की टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए मंत्री के व्यवहार की आलोचना की थी।

मीका सिंह ने लिखा, 'मंत्री सुबोध उनियाल जी ने जिस तरह स्टेज पर बात की, वह बेहद रूखा और अपमानजनक था। हालात चाहे जैसे भी हों, एक कलाकार सम्मान का हकदार होता है।'

अपनी पोस्ट में मीका सिंह ने मंत्री के एक कथित बयान का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, सुबोध उनियाल ने स्टेज पर कहा था, 'यहां आपसे पहले मनिंदर बुट्टर पीट के गया था। इतना पिटा था कि अब उसका बाप भी नहीं आ सकता यहां।'

इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए मीका सिंह ने कहा, 'क्या एक मंत्री को कलाकारों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? यह कैसा व्यवहार है? कलाकार लोगों का मनोरंजन करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने आते हैं। वे सम्मान के हकदार हैं, न कि सार्वजनिक मंच पर अपमान के।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed