{"_id":"6ae030d13af32ea84e0c377d","slug":"ramayana-song-mangal-rang-ar-rahman-reacts-on-trolling-ranbir-kapoor-movie-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: 'मंगल रंग' गाने पर मचे बवाल के बीच एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी, आलोचना करने वालों को दिया जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रामायण: 'मंगल रंग' गाने पर मचे बवाल के बीच एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी, आलोचना करने वालों को दिया जवाब
Tue, 27 Oct 2026 10:34 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:34 AM IST
सार
- 'रामायण' फिल्म को रिलीज होने में अब दस दिन से भी कम का समय बचा है।
- फिलहाल इस फिल्म के गाने 'मंगल रंग' को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है।
- कुछ लोगों ने एआर रहमान को ट्रोल किया जिस पर अब म्यूजिक कंपोजर ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
एआर रहमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, रिलीज से पहले ही अब इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा और विवाद हो रहे हैं। कुछ लोगों ने वीएफएक्स और कलाकारों के कॉस्ट्यूम पर सवाल उठाए, तो कुछ गानों की आलोचना कर रहे हैं।
अब ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म के गानों को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि वह लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करना क्यों पसंद करते हैं।

Trending Videos
एआर रहमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोले एआर रहमान?
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में एआर रहमान ने कहा, 'हम अपने काम पर बहुत मेहनत करते हैं, कई बार सोचते हैं, बदलते हैं और उसे बेहतर बनाते हैं। ऐसे में उसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने की एनर्जी ही नहीं बचती। हम अपना काम रिलीज कर देते हैं, क्योंकि उससे पहले उसे कई बार परखा जा चुका होता है।
मेरा बेटा कई बार मुझे बताता है कि कल लोग क्या कह रहे थे और अब वही लोग माफी मांग रहे हैं। मैं उससे कहता हूं कि ठीक है, मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है और उम्मीद करता हूं कि लोग भी इसे पसंद करेंगे।'

फिल्म 'रामायण' में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
'रावण तांडव' गाने पर भी हुई थी ट्रोलिंग
पहले फिल्म के गाने 'रावण तांडव' के संगीत की लोगों ने आलोचना की थी। हालांकि, रहमान का कहना है कि उन्होंने समय के साथ यह सीख लिया है कि लोगों की प्रतिक्रियाओं को अपने काम पर हावी नहीं होने देना चाहिए। रहमान ने कहा, 'पहले 10 साल के बाद लोग मुझसे कहते थे कि आपको वैसा ही संगीत बनाना चाहिए, जैसा आपने शुरुआती 10 वर्षों में बनाया था। लेकिन मैं 'रॉकस्टार' या 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी अपनी पुरानी सफलताओं के सहारे नहीं रह सकता। आप खुद को एक जगह रोककर नहीं रख सकते। आपको बहती नदी की तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा, 'अब 'रामायण' आई है और इसके गाने पांच अलग-अलग भाषाओं में हैं। यह एक ऐसी महान कहानी है, जिसे लगभग हर भारतीय जानता है। इस फिल्म के लिए गाने बनाना और भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में इस उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।'

'रामायण' मोशन पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
'मंगल रंग' गाने को लेकर भी उठे सवाल
'रामायण' के दूसरे गाने 'मंगल रंग' को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिली। कुछ लोगों का कहना था कि इस गाने के संगीत पर कव्वाली का असर दिखाई देता है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का संगीत हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म के लिए सही है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इस आलोचना पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
वहीं, आलोचनाओं के बावजूद फिल्म के गानों को यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'मंगल रंग' को एक दिन में 1 करोड़ 90 लाख व्यूज मिले, जबकि 'रावण तांडव' को 2 करोड़ 10 लाख बार देखा गया।

'रामायण'
- फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
- बड़े बजट और भव्य स्तर पर बनाई जा रही 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा।
- फिल्म का पहला भाग दिवाली के हफ्ते में 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल रिलीज करने की योजना है।
- फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम' की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता 'सीता' के किरदार में नजर आएंगी।
- रवि दुबे 'लक्ष्मण', सनी देओल 'हनुमान' और यश 'रावण' की भूमिका में नजर देंगे।
- इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।