{"_id":"5d4796398ebc3e6cc226a345","slug":"deepika-padukone-shared-suffering-from-depression-many-times-after-ranbir-kapoor-break-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका कई बार हो चुकीं डिप्रेशन का शिकार, अब बोलीं - 'हर पल किया संघर्ष'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका कई बार हो चुकीं डिप्रेशन का शिकार, अब बोलीं - 'हर पल किया संघर्ष'
Mon, 05 Aug 2019 08:14 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 05 Aug 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : you tube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' जैसे फिल्मों में नजर आ चुकीं खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। शादी से पहले दीपिका के कई अफेयर की चर्चा सुनने को मिली थीं। उनका नाम अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था।
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के साथ लंबा रिश्ता रहा था। अब दीपिका ने अपने संघर्ष और रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद के दिनों को याद किया है। हाल ही में उन्होंने वोग मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें कीं। यहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि वह बहुत बार डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं।
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने कहा- 'एक शब्द जो मेरे डिप्रेशन के अनुभवों का सबसे अच्छे से बयां करता है, वह है संघर्ष। मैंने हर पल संघर्ष किया। लोग थोड़ा दुखी होने के साथ भ्रमित करते हैं। हाल ही में एक अभिनेता ने कहा कि उनके पास डिप्रेस होने के लिए कुछ खास नहीं है, मानो डिप्रेशन एक विकल्प हो!।' इसके अलावा दीपिका ने पति रणवीर सिंह को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म पद्मावत थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म पद्मावत को ना केवल दर्शकों ने पसंद किया था बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की थी।
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
बता दें कि दीपिका इन दिनों फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी का भी अहम रोल है। इसमें दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी रोल अदा कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका के पास कबीर खान की '83' भी है। इसमें दीपिका, रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी।