फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ एक्ट्रेस दिव्यदर्शिनी दे रही पति को तलाक, धनुष के साथ हुई थी पर्सनल फोटो लीक

Wed, 20 Dec 2017 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
Dhivyadharshini and husband Srikanth Ravichandran file for divorce
साउथ एक्ट्रेस और तमिल टीवी की स्टार एंकर्स में से एक दिव्यदर्शिनी जल्द ही अपने पति से तलाक ले सकती हैं। सूत्रों की माने तो उन्होंने अपने हसबैंड श्रीकांत रविचंद्रन से चैन्नई के एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है।
Dhivyadharshini and husband Srikanth Ravichandran file for divorce
दिव्यदर्शिनी 'नम्मा वेट्टू कल्याणम' और 'कॉफी विद डीडी' के अपने शो के लिए याद की जाती है। इन शोज ने ही इस खूबसूरत एक्ट्रेस को उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ाने में मदद की। दिव्यदर्शिनी और श्रीकांत की शादी 2014 में बड़ी धूमधाम से हुई थी।
Dhivyadharshini and husband Srikanth Ravichandran file for divorce
ससुराल वालों से मधुर संबंध न होने के कारण इस कपल ने अलग-अलग होने का फैसला लिया है। खबरों की माने तो दिव्यदर्शिनी के ससुराल वाले शादी के बाद भी उनकी एक्टिंग करने के खिलाफ थे। कानूनन अब कपल को 6 महीने साथ में रहने का मौका दिया जाएगा। जिसमें कपल को उनका रिश्ता सुधारने का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhivyadharshini and husband Srikanth Ravichandran file for divorce
बता दें कि फेमस सिंगर और टीवी होस्ट सुचित्रा कार्तिक का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। जिसके बाद उनके अकाउंट से कई आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई थी। इन तस्वीरों में सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष और दिव्यदर्शिनी के साथ-साथ कई बड़े सितारे शामिल थे।  वैसे पिछले कई महीनों से दोनों की तलाक की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी हुई थी। लेकिन दिव्यदर्शिनी उसे नकारती आई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed