फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार के फेफड़ों में फिर हुआ संक्रमण, मुंह से खाना क्या पानी तक नहीं पी पा रहे

Mon, 29 Oct 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
dilip kumar unwell again with lungs infection
dilip kumar - फोटो : twitter
पिछले कुछ महीनों से लगातार दिलीप कुमार की तबीयत खराब चल रही हैं । हर 15 दिन के अंतराल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है । अब फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आ गई है । दिलीप कुमार को बुखार है और फिर से उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है ।
dilip kumar unwell again with lungs infection
dilip kumar
फिलहाल दिलीप साहब घर पर ही हैं और उन्हें नली से खाना खिलाया जा रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें मुंह से खाना क्या, पानी तक नहीं पिलाया जा सकता है। मुंह सूखने पर छोटे बर्फ के टुकड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है । 95 साल के दिलीप साहब का लगातार इलाज चल रहा है ।
dilip kumar unwell again with lungs infection
dilip kumar
मुंह से खाने-पीने से सारी चीजें उनके फेफड़ों में जमा हो जाती हैं । फेफड़ों के इलाज के लिए उन्हें दवाओं पर निर्भर रहना होगा । उनके इलाज के लिए दो नर्स घर पर मौजूद हैं । पिछले दिनों उन्हें निमोनिया हो गया था जिसके चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
dilip kumar unwell again with lungs infection
shah rukh khan, dilip kumar
कई दिनों तक आईसीयू में रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी । दिलीप जी की सेहत के बारे में उनकी पत्नी सायरा बानो समय-समय पर अपडेट देती रहती हैं । एक वही हैं जो हर पल उनका ख्याल रख रही हैं । दोनों का कोई बच्चा नहीं है । 
विज्ञापन
dilip kumar unwell again with lungs infection
dilip kumar
पिछले दिनों सुभाष घई ने कहा था कि दिलीप साहब को इस हाल में देखकर दुखी हो जाता हूं । दिलीप कुमार अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से की थी। बॉलीवुड में दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी के चर्चे भी खूब हुए थे लेकिन वो प्यार पर्दे तक ही सीमित रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed