{"_id":"5a545e744f1c1baa268b8799","slug":"diljit-dosanjh-and-sonakshi-sinha-starrer-boom-boom-in-new-york-is-set-to-be-release-on-23-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलजीत दोसांझ की लॉटरी निकली, अब इन एक्ट्रेस के साथ करेंगे 'बूम-बूम इन न्यूयॉर्क'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलजीत दोसांझ की लॉटरी निकली, अब इन एक्ट्रेस के साथ करेंगे 'बूम-बूम इन न्यूयॉर्क'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही दर्शकों को गुदगुदाने एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'बूम-बूम इन न्यूयॉर्क' आने वाली है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, लारा दत्ता, रितेश देशमुख और दिलजीत दोसांझ अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते हुए दिखाई देंगे।
खास बात ये है कि 'बूम-बूम इन न्यूयॉर्क' एक 3डी फिल्म है जो सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से लोगों को दी है। खबरों की मानें तो ‘बूम-बूम इन न्यू-यॉर्क’ की कहानी आईफा अवॉर्ड्स के आसपास घूमती नजर आएगी।
#BreakingNews: Karan Johar, Diljit Dosanjh, Sonakshi Sinha, Riteish Deshmukh, Lara Dutta and a massive ensemble cast... #BoomBoomInNewYork [3D], a comedy, to release on 23 Feb 2018... Chakri Toleti directs... Vashu Bhagnani and Wiz Films produce the film.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 8, 2018
डीएनए के अनुसार करण जौहर इस फिल्म में खुद का ही किरदार निभाते दिखेंगे जबकि लारा दत्ता एक मैनेजमेंट कम्पनी की हेड के रूप में दिखाई देंगी। लारा से जब इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को बताया, ‘जब हम लोग फिल्म को न्यू-यॉर्क में शूट कर रहे थे तब सेट पर पूरी पागलपंती देखने को मिलती थी, जिस कारण हम सभी के अंदर एक अलग सा उत्साह रहता था। मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी। इसके साथ-साथ यह पहला मौका है जब मैंने इस तरह की कोई फिल्म की है। मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।’