अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर के तहत उनका अगला कॉन्सर्ट मुंबई में इसके बाद बंगलूरू में होने वाला है। बंगलूरू में कॉन्सर्ट से पहले उन्हें धमकी मिली है। इस बीच सिंगर ने गुजरात में सैर-सपाटे की तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कैसा है दिलजीत का लुक?
सिगंर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह जींस, सफेद टी-शर्ट और रेड-व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। सिंगर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सनग्लासेस और कैप पहना है।
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
सिंगर की पोस्ट में क्या है?
दिजीत ने बाइक के साथ पोज दिए हैं। खाना खाते हुए और सफर करते हुए फोटो खिंचवाई हैं। सिगंर के साथ उनके साथी और सिक्योरिटी गार्ड भी हैं। उनके हाथों में बंदूकें हैं। यही नहीं उन्होंने गुजरात की झलकियां दिखाई हैं। उन्होंने गुजराती कलाकारों के साथ भी पोज दिए हैं।
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी
बता दें कि हाल ही में दिलजीत को उनके बंगलूरू कॉन्सर्ट से पहले कथित तौर पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिलजीत दोसांझ के बंगलूरू में होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान IED बम ब्लास्ट का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसे भेजने के आरोप में अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
5 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
पुलिस को मिला ई-मेल
- धमकी भरा यह ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को मिला है।
- इसमें कॉन्सर्ट के दौरान IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है।
- साथ ही 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है।
- इस ईमेल के बाद हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई हैं।
- पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसी एलर्ट पर हैं।