'बागी-2' की हीरोइन दिशा पटानी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टीव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपने फोटोशुट का एक वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
'टाइगर' की गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल, बताया- कैमरा बंद होते ही क्या-क्या होता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में दिशा पटानी हमेशा की तरह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि दिशा पटानी इन दिनों कई ब्रांड्स के लिए शूट कर रही हैं। वो अपनी फोटोशुट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
As soon as the camera goes off “reality” 🙈🤪🤣
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
बता दें कि दिशा ने अभी ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुंग फू योगा में जैकी चैन के साथ नजर आई थी।
अब वह टाइगर श्राफ के साथ 'बागी-2' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह एक तमिल फिल्म में भी काम कर रही है। ये एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसका नाम 'संघमित्रा' है।
पढ़ें: 'कालाकांडी' का पहला गाना देखकर नहीं होगा यकीन, ये एक्टर है 'स्वैगपुर का चौधरी'