फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के जबरा फैन निकले इमरान हाशमी, बचपन में बिना फिल्म देखे नहीं खाते थे खाना

Tue, 31 Mar 2020 01:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 31 Mar 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Emran Hashmi Talks About Rishi Kapoor Starrer Film The Body and Also Says he Was Biggest Fan Of Amitabh Bachchan in Childhood
emran hashmi

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉडी में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आए इमरान हाशमी बचपन के दिनों से ही बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं। स्कूल के दिनों में तो बिग बी के प्रति उनका क्रेज अलग ही स्तर पर था। जल्द ही दोनों रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आने वाले हैं और अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

Emran Hashmi Talks About Rishi Kapoor Starrer Film The Body and Also Says he Was Biggest Fan Of Amitabh Bachchan in Childhood
the body - फोटो : Social Media

बिग बी के प्रति अपनी दीवानगी का बचपन का किस्सा साझा करते हुए इमरान ने कहा, 'बचपन से ही मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। स्कूल से घर वापस लौटने के बाद मैं तब तक खाना नहीं खाता था जब तक कि टीवी पर शोले या मिस्टर नटवरलाल प्ले नहीं होता था। सात-आठ साल की उम्र से ही उनके प्रति मेरी गजब की दीवानगी थी।'

Emran Hashmi Talks About Rishi Kapoor Starrer Film The Body and Also Says he Was Biggest Fan Of Amitabh Bachchan in Childhood
अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी - फोटो : Social Media

बिग बी के साथ काम करने के बारे में इमरान का कहना है, 'उनके साथ फिल्म में काम करने का शानदार अनुभव है। वह हमेशा कुछ नया देने की कोशिश करते हैं। इतने अनुभव वाले अभिनेता की सेट पर मौजूदगी एक अलग ही माहौल बनाती है। सेट पर उन्हें करीब से काम करते हुए देखकर बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Emran Hashmi Talks About Rishi Kapoor Starrer Film The Body and Also Says he Was Biggest Fan Of Amitabh Bachchan in Childhood
चेहरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चेहरे के बारे में बात करें तो यह फिल्म कुछ दोस्तों के बारे में है जो शिमला के एक बंगले में एकत्र होते हैं और मनोवैज्ञानिक खेल खेलते हैं। फिल्म में जहां इमरान हाशमी ने एक उद्यमी का किरदार अदा किया है तो वहीं अमिताभ बच्चन रिटायर्ड वकील के रोल में हैं। चेहरे के अलावा इमरान, संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा में भी दिखेंगे। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में इमरान ने पुलिस अफसर का किरदार अदा किया है। फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी स्तर पर है हालांकि कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग अभी रोक दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed