फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Bought A Farm Share Chai Biscuit Video Checkout Users Comment

सुकून से चाय-बिस्किट खाने के लिए वरुण धवन ने खरीद डाला खेत, वीडियो शेयर कर दी जानकारी; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

Wed, 19 Aug 2026 04:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 19 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

Varun Dhawan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने एक नया खेत खरीदा है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Varun Dhawan Bought A Farm Share Chai Biscuit Video Checkout Users Comment
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए वरुण ने एक खेत खरीदा है। उन्होंने अपने खेत पर खड़े होकर चाय और बिस्किट का मजा लेते हुए वीडियो बनाया है। 

विज्ञापन

वीडियो शेयर कर दी जानकारी
वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने एक खेत खरीदा है।’ वीडियो में वरुण धवन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘ठीक है दोस्तों, मैं आप लोगों के साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने खेत लिया है। ये खेत।’

विज्ञापन

इसके बाद वरुण कहते हैं, ‘मैंने इसे खरीदा है और मुझसे ये मत पूछना कि मैंने ऐसा क्यों किया। लेकिन इस मौसम में यहां खड़े होकर चाय और बिस्किट खाना... ये बिल्कुल शानदार है। यकीन नहीं हो रहा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

  • वरुण के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
  • कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी और उनके इस फैसले की तारीफ की।
  • एक यूजर ने लिखा, ‘हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करने के लिए धन्यवाद।’
  • वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे वरुण का अलग तरह का ‘फ्लेक्स’ बताया।
  • एक फैन ने लिखा, ‘बधाई हो VD।’
  • वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा कि वरुण को इसी खेत में अपनी अगली सुपरहिट फिल्म की शूटिंग करनी चाहिए।
  • एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आपने अपना खेत लिया, ये जानकर बहुत अच्छा लगा। बधाई हो VD। मैं दुआ करता हूं कि आपकी सारी इच्छाएं इसी तरह पूरी होती रहें।’

Varun Dhawan Bought A Farm Share Chai Biscuit Video Checkout Users Comment
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं वरुण धवन

  • वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे।
  • यह फिल्म जून में रिलीज हुई थी, जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में थीं।
  • इससे पहले वरुण को सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बोर्डर 2’ में देखा गया था।
  • वरुण धवन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं।
  • वह ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बदलापुर’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


ये भी पढ़ें- Raaka Movie: क्या अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ? मिला फिल्म से जुड़ा यह अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed