फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunita Ahuja and son Yashvardhan spotted outside bandra family court amid separation rumours with Govinda

Govinda-Sunita : क्यों कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा? फोटोग्राफर्स को देखकर भड़का गोविंदा का बेटा; दिया ऐसा जवाब

Wed, 19 Aug 2026 02:30 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Wed, 19 Aug 2026 02:30 PM IST
सार

Sunita Ahuja: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। बीते दिनों दोनों एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए। अब बुधवार को सुनीता बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं। इसके बाद दोनों के तलाक की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Sunita Ahuja and son Yashvardhan spotted outside bandra family court amid separation rumours with Govinda
सुनीता और यशवर्धन आहूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच बीते कई महीनों से अनबन चल रही है। हाल ही में हुए सार्वजनिक झगड़े के बाद बुधवार को सुनीता बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिल कोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान दोनों को फोटोग्राफर्स ने घेर लिया, जहां यश अपना आपा खोते भी नजर आए। 

विज्ञापन
 

फोटोग्राफर्स पर भड़के यश

कोर्ट से बाहर निकलते वक्त जब दोनों को फोटोग्राफर्स ने घेरा तो यशवर्धन अपनी मां को बचाते नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स से कहा कि वो उनकी मां और उन्हें परेशान न करें। इसी बीच जब एक फोटोग्राफर ने कुछ सवाल किया तो यश ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने चिल्लाकर कहा- ‘जगह दीजिए प्लीज.. जगह दीजिए’।

विज्ञापन

Sunita Ahuja and son Yashvardhan spotted outside bandra family court amid separation rumours with Govinda
सुनीता और यशवर्धन आहूजा - फोटो : X

सुनीता ने दिया ऐसा जवाब 

वहीं सामने आए वीडियो में जब एक पैपराजी ने सुनीता से पूछा कि वो यहां (कोर्ट) क्यों आई थीं? और कोर्ट में अंदर क्या हुआ? तो उन्होंने जवाब दिया- ‘बर्थडे मनाने आए थे कोर्ट’।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



पिछले साल अगस्त में आई थी अनबन की खबर
बता दें कि पिछले साल अगस्त में खबर सामने आई थी कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो याचिका में सुनीता ने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sunita Ahuja and son Yashvardhan spotted outside bandra family court amid separation rumours with Govinda
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ दिनों से दोनों चर्चा में क्यों?  
  • कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।
  • इसके बाद गोविंदा और रानी के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।
  • इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी।
  • सुनीता ने कहा, 'प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’
  • इसके बाद गोविंदा ने भी सुनीता को फटकार लगाई और गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाईं।
पढ़ें पूरी खबर: Govinda: 'हम सबको शर्मिंदगी होगी', गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; गाली-गलौज से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed