{"_id":"6a8573df3aecb4c4790c471d","slug":"nirahua-comment-on-amrapali-dubey-actress-became-sad-in-show-bhojpuribawal-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निरहुआ ने कही ऐसी बात कि टूट गया आम्रपाली का दिल, शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हुईं भावुक; भारती सिंह ने संभाला","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
निरहुआ ने कही ऐसी बात कि टूट गया आम्रपाली का दिल, शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हुईं भावुक; भारती सिंह ने संभाला
Wed, 19 Aug 2026 02:44 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:44 PM IST
सार
Amrapali Dubey And Nirahua: शो 'भोजपुरी बवाल' में सितारों के बीच कई विवाद हो रहे हैं। इस बीच निरहुआ ने ऐसी बात कह दी कि आम्रपाली दुबे नाराज हो गई हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
निरहुआ, आम्रपाली दुबे
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' चर्चा में है। इसमें भोजपुरी सितारे जैसे आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, निरहुआ, काजल राघवानी और पवन सिंह हैं। ये सितारें अपनी जिंदगी के कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में शो के कई नए प्रोमो जारी हुए हैं। इसमें निरहुआ और आम्रपाली की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है। वहीं एक दूसरे प्रोमो में अभिनेता आम्रपाली की बात सुनकर नाराज हो जाते हैं।
विज्ञापन
निरहुआ की बात से नाराज आम्रपाली
'भोजपुरी बवाल' के एक प्रोमो में निरहुआ भारती सिंह से आम्रपाली के नखरों पर बात करते हैं। निरहुआ की बात आम्रपाली को बुरी लगती है। इसके बाद वह रोने लगती हैं। यूजर्स का मानना है कि इस बातचीत के बाद निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते में दरार पड़ गई है।

भोजपुरी बवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह हुए नाराज
शो 'भोजपुरी बवाल' के दूसरे प्रोमो में पवन सिंह नजर आते हैं। इसमें नीलम को कहते हुए सुना जा सकता है 'सुना है कि पवन जी को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है।' इस पर आम्रपाली कहती हैं 'वह लड़कियों के शौकीन हैं।' भोजपुरी अभिनेत्रियों की बात सुनकर पवन सिंह नाराज हो जाते हैं। वह कहते हैं 'हमको ये सब बिल्कुल पसंद नहीं।'

Akshay Khanna: 'धुरंधर' के बाद 'महाकाली' में दर्शकों को हैरान करने को तैयार अक्षय खन्ना, सामने आया पहला लुक
आम्रपाली से पूछा गया सख्त सवाल
इससे पहले ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो वीडियो में शुभंकर मिश्रा ने आम्रपाली से पूछा कि निरहुआ क्या आपके भैया हैं? इस पर वह कहती हैं, ‘वो मेरे को-एक्टर हैं।’
आगे शुभंकर कहते हैं, ‘आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो कि प्यार करते हो। आप उनके बच्चों का ध्यान रखते हो।’ इस पर आम्रपाली कहती हैं कि निरहुआ के बच्चे उनके लिए दोस्त की तरह हैं।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamrapali1101
क्यों चर्चा में है रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

View this post on Instagram