{"_id":"6a856258f173ddd5d40f2586","slug":"after-dhurandhar-success-akshaye-khannas-first-look-as-guru-shukracharya-in-mahakali-unveiled-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akshay Khanna: 'धुरंधर' के बाद 'महाकाली' में दर्शकों को हैरान करने को तैयार अक्षय खन्ना, सामने आया पहला लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Khanna: 'धुरंधर' के बाद 'महाकाली' में दर्शकों को हैरान करने को तैयार अक्षय खन्ना, सामने आया पहला लुक
Wed, 19 Aug 2026 01:29 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:29 PM IST
सार
Akshay Khanna Look: अक्षय खन्ना अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनका लुक बहुत ही अलग है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि इस फिल्म की पहली झलक कब सामने आएगी?
विज्ञापन
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘हनु-मान’ की जबरदस्त सफलता के बाद प्रशांत वर्मा अपने अगले अध्याय के साथ दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आरकेडी स्टूडियोज ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह 24 अगस्त को ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के रूप में उनका दिलचस्प अवतार पेश करने वाले हैं।
क्यों चर्चा में आए अक्षय खन्ना?
विज्ञापन
क्यों चर्चा में आए अक्षय खन्ना?
- अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य का किरदार निभाने वाले हैं।
- माना जा रहा है कि अक्षय खन्ना इस बार अपने ट्रांसफॉर्मेशन को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।
- ‘धुरंधर’ में अपनी शानदार मौजूदगी के बाद अभिनेता इस भूमिका में लगभग पहचान में ही नहीं आ रहे हैं।
- वैसे शुक्राचार्य के रूप में उनका फर्स्ट लुक पहले ही काफी चर्चा में है।
- अब उनकी पहली झलक देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं।
'महाकाली' में अक्षय खन्ना का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@prasanthvarmaofficial
अहम है अक्षय खन्ना का रोल
पुराणों के अनुसार असुरों के गुरु के रूप में पूजनीय शुक्राचार्य एक बेहद अहम पात्र हैं। ऐसे में अक्षय खन्ना की तरफ से निभाए जा रहे इस किरदार में उनकी गंभीरता देखने को मिल सकती है।
वहीं, प्रशांत वर्मा का विजुअल ट्रीटमेंट इस किरदार को उनके सिनेमाई यूनिवर्स के अनुरूप भव्य स्तर प्रदान करने की उम्मीद जगाता है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कब आएगी ‘महाकाली' की पहली झलक?
‘हनु-मान’ के बाद से ही दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि प्रशांत वर्मा अपने सिनेमाई यूनिवर्स में आगे क्या लेकर आएंगे। ‘हनु-मान’ ने न सिर्फ फिल्ममेकर की बड़े पैमाने पर भारतीय कहानियां प्रस्तुत करने की क्षमता को स्थापित किया, बल्कि विजुअल डिटेलिंग और वर्ल्ड-बिल्डिंग के लिए भी एक नया मानक तय किया है।
ऐसे में 24 अगस्त को अक्षय खन्ना की पहली झलक के साथ दर्शकों को ‘महाकाली’ की दुनिया की पहली झलक मिलने वाली है।
इस रिवील में अभिनेता के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ उस विशाल स्तर और बारीक विजुअल डिटेलिंग की झलक मिलने की उम्मीद है, जो प्रशांत वर्मा की फिल्ममेकिंग की खास पहचान बन चुकी है।

क्या इतिहास रचेगी 'टॉक्सिक? दुनियाभर में इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, जानें कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग?
अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
‘महाकाली’ की स्टारकास्ट
आरके दुग्गल की तरफ से प्रस्तुत और रिवाज रमेश दुग्गल के प्रोडक्शन में आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही फिल्म ‘महाकाली’ के क्रिएटर प्रशांत वर्मा हैं। पूजा अपर्णा कोल्लुरु इसका निर्देशन कर रही हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ भूमि शेट्टी, रोहित सराफ और कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।