फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher gives poss from gym club he inspire to youth for fitness

Anupam Kher: 71 की उम्र में अनुपम खेर ने जिम क्लब से शेयर की तस्वीरें, लिखी ऐसी बात कि यूजर्स हो गए प्रेरित

Wed, 19 Aug 2026 11:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Aug 2026 11:00 AM IST
सार

Anupam Kher Post: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में जिम क्लब से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा है कि यूजर्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher gives poss from gym club he inspire to youth for fitness
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह यहां कई मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। अब वह अपने फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित करने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने जिम क्लब पहुंच कर वहां, कई पोज दिए हैं। इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने एक दिलचस्प कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन

अनुपम खेर की पोस्ट में क्या है?
अनुपम खेर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने भूरे रंग के निकर और टीशर्ट में पोज दिए हैं। एक और तस्वीर में वह काले ड्रेस में हैं। एक तस्वीर में उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ये पोज जिम क्लब के अंदर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher gives poss from gym club he inspire to youth for fitness
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
दिलचस्प है कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में लिखा 'मुझे जिम जाना अच्छा लगता है। वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है। 
वर्कआउट के बाद ऐसे खड़े होकर फोटो खिंचवाना तो सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। मेहनत भी जरूरी है और उसका सबूत भी।

Kartik Aaryan: कैसे चोटिल हुए कार्तिक आर्यन? कबीर खान की अगली फिल्म के लिए कर रहे थे शूटिंग; जानें हेल्थ अपडेट

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
  • कई यूजर्स ने अनुपम खेर की फिटनेस की तारीफ की है। 
  • एक यूजर ने लिखा 'आप हमेशा से फिट हैं।' 
  • एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आप वाकई प्रेरणा देने वाले हैं।' 
  • तीसरे यूजर ने लिखा 'जिंदगी में जिम वाले हिस्से को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।' 
  • एक और यूजर ने उन्हें जेन जी का पिता बताया है।



विज्ञापन

Anupam Kher gives poss from gym club he inspire to youth for fitness
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
अनुपम खेर का वर्क फ्रंट
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने हाल ही में इसकी जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया था। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह दिवाली के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले वह फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आए थे। वह इसके निर्देशक भी हैं। इस फिल्म की काफी तारीफ हुई थी।

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद अपूर्वा मुखीजा ने क्यों बदला अपना ठिकाना? शो को लेकर कही ये बात

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed