फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawat Wearing Fake Dolce Dress The Traitors season 2 Contestant Shalini Passi Claims

क्या शालिनी पासी ने पकड़ा मल्लिका शेरावत का झूठ? ‘द ट्रेटर्स 2’ शो में ड्रेस के ब्रैंड को लेकर उठे सवाल

Tue, 18 Aug 2026 11:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:08 PM IST
सार

Mallika Sherawat Wearing Fake Dress: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं। इस शो में उनकी एक ड्रेस को लेकर बवाल खड़ा हो गया। एक अन्य प्रतियोगी शालिनी पासी का कहना है कि मल्लिका ने असल ब्रैंड वाली ड्रेस नहीं पहनी है। जानिए, कैसे उठा इस राज से पर्दा? 

विज्ञापन
Mallika Sherawat Wearing Fake Dolce Dress The Traitors season 2 Contestant Shalini Passi  Claims
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@mallikasherawat

विस्तार

मल्लिका शेरावत ने 'द ट्रेटर्स 2' में महिला प्रतियोगी को कहा कि उन्होंने नामी ब्रैंड डोल्से की ड्रेस पहनी है। जबकि शालिनी पासी को इस बात पर यकीन नहीं है। इस बात का सबूत भी उनके पास है। जानिए, मल्लिका सच्ची हैं या झूठीं? 
विज्ञापन

 
मल्लिका का दावा क्या सच में झूठा निकला? 
शो ‘द ट्रेटर्स 2’ की वायरल क्लिप में मल्लिका ने जब बताया कि उन्होंने नामी ब्रैंड डोल्से की ड्रेस पहनी है तो शालिनी ने दूसरे प्रतियोगी को जाकर सच्चाई बताई। वह कहती हैं, ‘मैं उनका माइक ठीक करने गई और मैंने ब्रांड देखा। वह झूठ बोल रही हैं। मैं 17-18 साल की उम्र से ऐसी ड्रेस पहनती आ रही हूं। मेरी ड्रेस कस्टम-मेड होती हैं। मैं आपको तस्वीरें भेज सकती हूं। मैंने कई नामी ब्रैंड्स की ड्रेस भी पहनी है। यह वैसी नहीं है।’
विज्ञापन

इस तरह शो में शालिनी पासी ने मल्लिका शेरावत का झूठ पकड़ लिया। 

Mallika Sherawat Wearing Fake Dolce Dress The Traitors season 2 Contestant Shalini Passi  Claims
द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : Youtube @primevideos
कौन हुआ शो से बाहर? 
हाल ही में शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से मुनव्वर फारूकी, दिलीप ताहिल और करण सिंह मैजिक बाहर हुए हैं। जबकि अभी शो में आदित्य कुलश्रेष्ठ, अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, इक्का सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती के अलावा कई सेलेब्स बचे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed