{"_id":"6a852d016bf813f339059751","slug":"kartik-aaryan-suffers-knee-injury-on-sets-of-kabir-khans-next-film-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: कैसे चोटिल हुए कार्तिक आर्यन? कबीर खान की अगली फिल्म के लिए कर रहे थे शूटिंग; जानें हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: कैसे चोटिल हुए कार्तिक आर्यन? कबीर खान की अगली फिल्म के लिए कर रहे थे शूटिंग; जानें हेल्थ अपडेट
Wed, 19 Aug 2026 09:41 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:41 AM IST
सार
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन कबीर खान के साथ अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई। बताया जाता है कि एक्टर की सर्जरी होगी।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म में शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट लग गई। फिल्म की शूटिंग का आखिरी दौर चल रहा था और अहम एक्शन सीन आखिरी दो दिनों के लिए रखे गए थे, इसी दौरान कार्तिक को चोट लगी।
कार्तिक आर्यन जिस फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे, वह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। अभी इसका नाम तय नहीं किया गया है।
कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत?
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन जिस फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे, वह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। अभी इसका नाम तय नहीं किया गया है।
कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत?
- मुंबई में शूटिंग कर रहे कार्तिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
- एक्टर के घुटने की सर्जरी भी एक-दो दिन में होगी, जिसके बाद ठीक होने के लिए उन्हें कुछ दिन आराम करना होगा।
- वह कबीर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग पूरी करने के करीब हैं।
- ठीक होते ही उन्हें अपने दूसरे काम भी पूरे करने होंगे।
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी सर्जरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक फिल्म में खास सीन की तैयारी के लिए एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, 'कार्तिक को अब फोर्टिस रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर एक दिन में उनके घुटने की सर्जरी करेंगे, जिसके बाद उन्हें कुछ दिन आराम करना होगा। इसके बाद वे अपने काम पर लौट सकेंगे।'

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद अपूर्वा मुखीजा ने बदला अपना ठिकाना, पहुंची अमेरिका; शो को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'चंदू चैंपियन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिर कबीर के साथ आए आर्यन
उम्मीद है कि सर्जरी के बाद कार्तिक ठीक होने पर ध्यान देने के लिए थोड़ा ब्रेक लेंगे। फिर वह काम पर लौटेंगे।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन, कबीर खान के साथ दूसरी फिल्म में काम कर रहे हैं। इसका नाम अभी तय नहीं है। इससे पहले वह फिल्म 'चंदू चैंपियन' में साथ काम कर चुके हैं।
एक्टर, जिन्होंने हाल ही में 'चंदू चैंपियन' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है, ने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है।

नागजिला
- फोटो : district
कार्तिक का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन फिल्म 'नागजिला' में भी नजर आएंगे। इसके निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा हैं। इसके निर्माता करण जौहर हैं।
उनके पास फिल्म 'कैप्टन इंडिया' भी है, जिसमें कार्तिक एक पायलट के रोल में नजर आएंगे।
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।