{"_id":"6a8665a34ffcd409d501b164","slug":"awarapan-2-vs-batwara-1947-box-office-collection-on-day-6-know-spider-man-brand-new-day-earnings-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Awarapan 2 VS Batwara 1947: एक हफ्ते से पहले बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'आवारापन 2', जानें 'बंटवारा 1947' का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Awarapan 2 VS Batwara 1947: एक हफ्ते से पहले बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई 'आवारापन 2', जानें 'बंटवारा 1947' का हाल
Thu, 20 Aug 2026 07:55 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:55 AM IST
सार
Awarapan 2 VS Batwara 1947 Collection: फिल्म 'आवारापन' और 'बंटवारा 1947' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थीं। एक हफ्ते से पहले ही इन फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा घटने लगा है। सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। जानिए 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अब तक कितना कलेक्शन किया है?
आवारापन 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : X
'आवारापन 2' की कैसी रही कमाई?
- ओपनिंग डे पर इसने 22 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- दूसरे दिन इस फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे दिन इसने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- चौथे दिन इसने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- पांचवें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ रुपये कमाए।
- छठे दिन इसने 6.75 करोड़ रुपये जुटाए।
- 'आवारापन 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
आवारापन 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'आवारापन 2' की स्टारकास्ट
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' के निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं। इसमें शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। इमरान हाशमी ने इसमें शिवम के किरदार में वापसी की है।
यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' की सीक्वल है।
इमरान हाशमी की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'आवारापन 2'
फिल्म 'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इसने उनकी कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

'दिमागी बनो, अंधभक्त नहीं', स्कूल अभियान की जीत पर प्रकाश राज ने सीजेपी का किया समर्थन; दीपके ने मनाया जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
'बंटवारा 1947'
- फोटो : साभार@imdb
'बंटवारा 1947' ने कितना कमाया?
- सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' को शुरू में अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
- पहले दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए।
- तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही।
- चौथे दिन 'बंटवारा 1947' का कारोबार दो करोड़ रुपये रहा।
- पांचवें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये जुटाए।
- छठे दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- 'बंटवारा 1947' का कुल कलेक्शन 32.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे
- फोटो : X
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की कमाई भी अब घटने लगी है। इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 20वें दिन यानी मंगलवार को 'स्पाइडर मैन 4' ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की। 21वें इसका कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 473.50 करोड़ रुपये हो चुका है।