‘बहुत अच्छे से समझाया…’, कंगना रनौत ने ईशा कोप्पिकर को किया सपोर्ट; ‘अंधभक्त’ कहे जाने से जुड़ा है मामला
Kangana Ranaut Support To Isha Koppikar: हाल ही में ईशा कोप्पिकर ने अंधभक्त कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी। इसी प्रतिक्रिया पर कंगना ने भी ईशा को सपोर्ट किया है। जानिए, कंगना ने इस मामले में क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंगना रनौत ने ईशा कोप्पिकर की वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट मंगलवार देर साझा की है। इस पोस्ट में वह भी खुद को ‘भक्त’ शब्द से संबोधित करती हैं। जानिए, कंगना ने अपनी पोस्ट में क्या-क्या लिखा है।
देश को लेकर कंगना ने कह दी बड़ी बात
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ईशा कोप्पिकर की वीडियो साझा करती हैं और लिखती हैं, ‘वाह, इस बात को बहुत अच्छे से समझाया गया है। जैसे हाई स्कूल में मैंने उस टीचर के खिलाफ आवाज उठाई थी जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर छड़ी से मारता था। मैंने 26/11 की हिंसा और निर्भया के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ भी आवाज उठाई। अपनी राह में आई किसी भी मुश्किल के लिए मैंने कभी अपने माता-पिता को दोष नहीं दिया। बल्कि मैंने अपने पूरे परिवार का जीवन-स्तर उतना ही ऊंचा उठाया, जितना मैंने खुद के लिए हासिल किया था।’
कंगना आगे लिखती हैं, ‘मैं जिससे भी मिलती हूं, लोग मुझे उनका 'भक्त' मान लेते हैं। जबकि मैं अपने देश और अपने लोगों से प्यार करती हूं।’
ईशा कोप्पिकर ने वीडियो में क्या कहा था?
सोशल मीडिया पर कुछ लोग ईशा कोप्पिकर को अंधभक्त बुला रहे थे, ट्रोल कर रहे थे। इसके जवाब में उन्होंने एक वीडियो बनाया और उसमें कहा, ‘हां मैं एक 'अंधभक्त' हूं। अगर अपने देश से प्यार करना और उसे तरक्की करते देखना ही भक्ति है, तो हां, मुझे भक्त या 'अंधभक्त' होने पर गर्व है।’
ईशा आगे कहती हैं, ‘मेरी यह अंधी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अपने देश के लिए है। देश सबसे पहले। मैं सरकार से सवाल कर सकती हूं और उसकी नीतियों से असहमत भी हो सकती हूँ। और फिर भी पूरे दिल से अपने देश से प्यार कर सकती हूं।’
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी जिम्मेदार को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म 'क्वीन 2' भी कर रही हैं।
वहीं ईशा कोप्पिकर दो साल पहले एक तमिल फिल्म 'अयलान' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बात करती रहती हैं।