फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amit Jani Moves SC For The Case Of Removal Of Teaser Of Film Kala Hiran

सलमान खान से जुड़े मामले में फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी पहुंचे SC, ‘काला हिरण’ के टीजर पर लगी थी रोक

Wed, 19 Aug 2026 03:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 19 Aug 2026 03:17 PM IST
सार

Kala Hiran Case: फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Amit Jani Moves SC For The Case Of Removal Of Teaser Of Film Kala Hiran
अमित जानी, काला हिरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म काला हिरण के टीजर सामने आने के बाद से ही ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है, जिसके बाद सलमान खान और फिल्म के बीच जारी विवाद हाई कोर्ट तक खिंच गया। अब फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें फिल्म के टीजर और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया था ये आदेश 
दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 जुलाई को अंतरिम आदेश देते हुए फिल्म के मेकर्स को टीजर और उससे जुड़े सभी प्रमोशनल मटेरियल को तुरंत हटाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

कोर्ट का कहना था कि पहली नजर में फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करता हुआ नजर आता है। कोर्ट ने यह भी माना था कि इस कंटेंट से सलमान खान की प्रतिष्ठा को ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई बाद में करना मुश्किल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Jani Moves SC For The Case Of Removal Of Teaser Of Film Kala Hiran
फिल्म 'काला हिरण' - फोटो : वीडियो ग्रैब
अमित जानी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
अब अमित जानी ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में मामले की आगे सुनवाई होगी।

Amit Jani Moves SC For The Case Of Removal Of Teaser Of Film Kala Hiran
'काला हिरण' - फोटो : वीडियो ग्रैब

पूरा मामला क्या है?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि फिल्म उनकी काला हिरण शिकार केस से प्रेरित है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

उन्होंने कोर्ट से यह भी मांग की कि फिल्म से जुड़े सभी पोस्टर, टीजर और प्रमोशनल कंटेंट हटाए जाएं।

Amit Jani Moves SC For The Case Of Removal Of Teaser Of Film Kala Hiran
'काला हिरण' - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म 'काला हिरण' के बारे में
  • 'काला हिरण' फिल्म की बात करें तो इसका पूरा नाम काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी है।
  • इस फिल्म को अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन भारत एस श्रीनाते कर रहे हैं।
  • फिल्म के टीजर में काशिफ इकबाल खान लीड रोल में नजर आए थे।
  • वहीं, एक्टर गोविंद नामदेव, जो पहले इस फिल्म से जुड़े थे, उन्होंने भी अब खुद को इससे अलग कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Akshay Khanna: 'धुरंधर' के बाद 'महाकाली' में दर्शकों को हैरान करने को तैयार अक्षय खन्ना, सामने आया पहला लुक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed