'2.0' के मेकर्स का बड़ा कदम
'2.0' से लेकर यश चोपड़ा तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' के दसवें दिन सभी घरवाले समुद्री लुटेरे टास्क की तैयारियों में जुट जाते हैं। ऐसे में बिग बॉस टास्क के दूसरे पड़ाव का ऐलान करते हैं और अब सिंगल कंटेस्टेंट की बारी है कि वह जोड़ियों में से किसी एक को कुर्सी पर बैठाकर उसे टॉर्चर कर सोने की रिंग हासिल करें। दोनों ही टीमों के पास बराबर रिंग होते हैं लेकिन बिग बॉस ने इस जीत का फैसला टास्क की टाइमिंग के आधार पर किया और ऐसे में सिंगल कंटेस्टेंट की टीम ने इस टास्क को जीत लिया।
पढ़ें: बिग बॉस Live: समुद्री टास्क में बराबरी पर पहुंचा मुकाबला, ऐसे हुआ फैसला और जीत गई एकल टीम
बॉलीवुड में रोमांस को पर्दे पर गढ़ने वाले यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरस्टार दिए। इनमें से ही एक नाम है किंग खान यानी शाहरुख खान का। एक वक्त ऐसा था जब यश चोपड़ा और शाहरुख खान एक दूसरे के पर्याय बन गए थे।
पढ़ें: यश चोपड़ा की इस फिल्म ने शाहरुख खान को बना दिया 'बॉलीवुड का किंग', आज भी मानते हैं एहसान
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वीकेंड में कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी के बाद इसमें गिरावट आई है। ऐसा ही हाल 'मंटो' फिल्म का है। दोनों ही फिल्मों का बुधवार तक का कलेक्शन आ गया है जिसमें कमी दर्ज की गई है।
हॉलीवुड फिल्म 'जेम्स बॉन्ड 007' हमेशा से अपने शानदार एक्शन और थ्रिलर के लिए चर्चा में रहती है। इस चर्चित सीरीज के पूर्व हीरो पियर्स ब्रॉसनन ने सीरीज को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में हीरो ने मस्ती करना बंद कर दिया है। इसके लिए पियर्स ब्रॉसनन सिनेमा क्षेत्र में फिल्मों को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दोषी मानते हैं।
पढ़ें: 'जेम्स बॉन्ड' सीरीज के हॉलीवुड एक्टर ने जाहिर की चिंता, बोले-मस्ती बंद हो गई अब