{"_id":"5a3c7bec4f1c1bf61b8b478e","slug":"everything-you-want-to-know-about-virat-anushkas-reception-attire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट की शेरवानी में जड़े थे सोने के बटन, लाल सिंदूर और बिंदी में कहर ढा रही थी अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट की शेरवानी में जड़े थे सोने के बटन, लाल सिंदूर और बिंदी में कहर ढा रही थी अनुष्का
Fri, 22 Dec 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के द ताज पैलेस होटल में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वेडिंग रिसेप्शन हुआ। विदेश में शादी और हनीमून के बाद भारत में हुए इस सेरेमनी में पीएम मोदी समेत कई हस्तियां शरीक हुई। अपनी नई जिंदगी के सबसे खास मौके पर दोनों ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के तैयार किए आउटफिट पहने।
2 of 4
विराट-अनुष्का के भारत लौटते ही ये कयास लगने शुरू हो गए थे कि ये ग्रैंड रिसेप्शन कैसा होगा? ये लव बर्ड कैसे कपड़े पहनेंगे और कौन-कौन मेहमान इस आयोजन में चार चांद लगाने मौजूद होंगे। अब सभी चीजों से पर्दा उठ चुका है। सबसे ज्यादा चर्चा दोनों के बीती रात पहने आउटफिट पर ही हो रही है।
3 of 4
रिसेप्शन में विरुष्का इंडियन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जहां विराट कोहली ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे तो लाल बनारसी साड़ी में अनुष्का का ग्रेस देखते ही बनता था। विराट के काले रंग की गलाबंद शेरवानी में 18 कैरट गोल्ड के बटन लगे हुए थे। हैंडमेड ब्रोकेट का चूड़ीदार के साथ सब्यसाची अक्सेसरीज की मोजड़ी उनपर जंच रही थी। हाथ से कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल उनके पूरे लूक को और रॉयल बना रही थी।
बता दें, यह जानकारी खुद सब्यसाची मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर दी है। विराट की दुल्हनियां यानी अनुष्का के ड्रेस के बारे में सब्यसाची ने बताया कि अनुष्का का लुक पूरी तरह से भारतीय बहू को दर्शा रहा है। मांग में लाल सिंदूर, लाल रंग की बिंदी, भारी गहनें और जूड़े में मोगरा के साथ लाल बनारसी साड़ी में वह बेहद सुंदर लग रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।