फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरदीन खान: कभी अपने चार्मिंग लुक के चलते दर्शकों के दिल में बनाई थी जगह, एक गलती से खुद ही बर्बाद कर लिया अपना करियर

Mon, 08 Mar 2021 10:11 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Fardeen Khan Birthday Spl: Fardeen Khan is away from films for years, still owns crores
Fardeen Khan

बॉलीवुड में एक्टर फरदीन खान आज फिल्मी चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने बॉलीवुड में स्टाइलिश हीरो के तौर पर एंट्री ली थी। 8 मार्च को फरदीन अपनी 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरदीन मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। एक स्टारकिड होने का फायदा उन्हें भी मिला। उनके पिता ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया हालांकि फरदीन को वो कामयाबी नहीं मिल पाई।

Fardeen Khan Birthday Spl: Fardeen Khan is away from films for years, still owns crores
फरदीन खान

पिछले कुछ सालों में फरदीन खान जब भी स्पॉट किए गए तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और उनका वह चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक उड़ाया गया। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब फरदीन के गुड लुक की चर्चा चारों ओर थी।

Fardeen Khan Birthday Spl: Fardeen Khan is away from films for years, still owns crores
फरदीन खान

पिछले दिनों फरदीन खान एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। इस बार लाइमलाइट में आने की वजह उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक रहा। उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fardeen Khan Birthday Spl: Fardeen Khan is away from films for years, still owns crores
फरदीन खान

90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Fardeen Khan Birthday Spl: Fardeen Khan is away from films for years, still owns crores
फरदीन खान

फरदीन खान की लॉन्चिंग फिल्मों में काफी अच्छी हुई थी। उनके चार्मिंग लुक ने भी लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली थी। साल 2001 में फरदीन ड्रग्स केस में फंस गए थे। जिसके बाद से ही उनका करियर बर्बाद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed