फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्श से फर्श: इन बॉलीवुड सितारों ने खुद तबाह कर लिया अपना एक्टिंग करियर

Wed, 09 Jun 2021 01:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
fardeen khan monica bedi vivek oberoi These Bollywood stars themselves destroyed their acting career
विवेक ओबेरॉय- फरदीन खान- अभिजीत भट्टाचार्या - फोटो : Abhijeet Bhattacharya

बॉलीवुड में आपको सफलता यूं ही नहीं मिल जाती, कई लोग यहां एक मौके के लिए पूरी जिंदगी बिता देते हैं। कईयों के हाथ सफलता तो लगती है लेकिन वो उसे संभाल नहीं पाते। कहा भी जाता है कि स्टार बनना तो थोड़ा सरल है लेकिन स्टारडम कायम रखना सबसे मुश्किल है। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक वक्त पर बुलंदियों को छुआ लेकिन वहां पहुंचकर वो खुद को संभाल नहीं पाए। वो ऐसे औंधे मुंह गिरे कि कोई उठा भी नहीं सका। कई अभिनेता ऐसे भी होते हैं जो स्वयं अपने हाथ से अपना करियर बर्बाद करते हैं। इस पैकेज में आपको ऐसे भी कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने हाथों से अपना बॉलीवुड करियर बर्बाद कर लिया।



अभिजीत भट्टाचार्या
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या अपने समय के बहुत बड़े सिंगर थे। अभिजीत के एलबम्स तो आते ही थे, वो फिल्मों में भी शाहरुख और सलमान की आवाज हुआ करते थे। लेकिन कुछ समय बाद ऐसी खबरें आईं कि इस बात का अभिजीत को थोड़ा घमण्ड आ गया। अपने कई इंटरव्यूज में अभिजीत ने शाहरुख और सलमान जैसे बड़े सितारों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद से उनका करियर डगमगाना शुरू हो गया और उन्होंने अपना करियर खुद ही अपनी बातों से बर्बाद कर लिया।

fardeen khan monica bedi vivek oberoi These Bollywood stars themselves destroyed their acting career
फरदीन खान
फरदीन खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान की लॉन्चिंग फिल्मों में काफी अच्छी हुई थी। उनके चार्मिंग लुक ने भी लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली थी। साल 2001 में फरदीन ड्रग्स केस में फंस गए थे। जिसके बाद से ही उनका करियर बर्बाद हो गया।

fardeen khan monica bedi vivek oberoi These Bollywood stars themselves destroyed their acting career
शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा
बॉलीवुड में अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता शाइनी अहूजा का नाम भी अब इंडस्ट्री में नहीं लिया जाता है। शाइनी के ऊपर साल 2009 में अपनी नौकरानी के साथ रेप करने का इल्जाम लगा। जिसके बाद शाइनी को जेल हो गई औरउनका करियर पूरी तरह से डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
fardeen khan monica bedi vivek oberoi These Bollywood stars themselves destroyed their acting career
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media
शक्ति कपूर
बॉलीवुड के फेमस विलेन शक्ति कपूर का अब से कुछ समय पहले तक बॉलीवुड में खूब सिक्का चला। चाहे कॉमेडी रोल हो या विलेन का शक्ति अपने हर किरदार में फबते हैं। लेकिन साल 2005 में शक्ति के ऊपर सेक्शुअल हैरेसमेंट के इल्जाम लगे। जिसके बाद उनके करियर की नैय्या भी डूब गई।
 
विज्ञापन
fardeen khan monica bedi vivek oberoi These Bollywood stars themselves destroyed their acting career
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में दमदार एंट्री की थी। उन्हें देख सभी ने कयास लगा लिए थे कि वो कुछ बेहतर करेंगे और एक बहुत बड़े अभिनेता के रूप में उभरेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लेकिन अपने करियर की शुरुआत में ही विवेक को सलमान खान से पंगा लेना भारी पड़ गया। दरअसल विवेक, ऐश्वर्या राय बच्चन को डेट कर रहे थे। ये बात सलमान को पसंद नहीं आई और ये बातें उसी समय मीडिया में भी आना शुरू हो गईं। इसके बाद विवेक का करियर डूबता ही चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed