{"_id":"5cb1a57ebdec2213e54bbb9d","slug":"farhan-akhtar-parents-are-not-happy-to-his-pda-with-girlfriend-shibani-dandekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरहान-शिबानी के खुलेआम रोमांस करने पर परिवार ने उठाए सवाल, पहले तो ऐसे नहीं थे फिर अब...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फरहान-शिबानी के खुलेआम रोमांस करने पर परिवार ने उठाए सवाल, पहले तो ऐसे नहीं थे फिर अब...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shibani dandekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरहान अख्तर इन दिनों एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं । इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे । सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल भी हुईं ।
2 of 5
farhan akhtar
अब खबर है कि फरहान अख्तर के पैरेंट्स उनकी वायरल हुई इन तस्वीरों से खुश नहीं हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान दो बच्चों के पिता हैं । उन्हें जिंदगी में खुश रहने का पूरा अधिकार है । लेकिन उनकी इस तरह की तस्वीरों का वायरल होना परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आया । फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना के साथ कभी ऐसी चीजें करते नहीं दिखे ।
3 of 5
farhan akhtar
उनका परिवार हैरान है कि फरहान को क्या होता जा रहा है। बता दें कि फरहान और शिबानी छुटि्टयां मनाने गए थे । तभी ये तस्वीरें सामने आईं और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं । हाल ही में फरहान और शिबानी डिनर डेट पर भी जाते दिखे । खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी इसी महीने शादी कर सकते हैं ।
फरहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे जल्द शादी करेंगे । शिबानी आखिरी बार कलर्स चैनल के शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ में नजर आई थीं । इस शो की शुरुआत स्पेन में हुई थी। शिबानी अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं ।
शिबानी ने आईपीएल के कई सीजन होस्ट किए हैं । शिबानी को साल 2017 में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘नूर’ में देखा गया था । इससे पहले वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘शानदार’ में भी नजर आ चुकी हैं । अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार के लिए मशहूर शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।