{"_id":"5a4b13cd4f1c1b35338b5f96","slug":"film-zero-would-never-be-made-without-shah-rukh-khan-says-anand-l-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आनंद एल राय ने शाहरुख को बनाया बौना, बोले- ये न होता हीरो तो न बनती 'जीरो' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आनंद एल राय ने शाहरुख को बनाया बौना, बोले- ये न होता हीरो तो न बनती 'जीरो'
Tue, 02 Jan 2018 10:53 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म के टाइटल का ऐलान हो गया है। फिल्म का नाम 'जीरो' होगा। शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म में एक बौने की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख का नया लुक भी सामने आया है। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय हैं।
एक इंटरव्यू में निर्देशक आनंद एल राय ने कहा कि 'इस फिल्म के लिए हमें एक बड़े स्टार की जरूरत थी। जो कहानी को दुनियाभर में पहुंचा सके इसके लिए शाहरुख से बेहतर कोई नहीं है। अगर शाहरुख इस रोल के लिए हां नहीं कहते तो मैं ये फिल्म नहीं बनाता।'
3 of 5
shahrukh khan, anand l rai
आनंद एल राय ने आगे कहा कि 'मैं एक साधारण मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुआ। हमारे घर ना तो कार थी ना ही एयर कंडीशनर और ना ही हम फाइव स्टार में डीनर करने के लिए जाते थे लेकिन फिर भी हम खुश थे। फिल्म की कहानी इसी से प्रेरित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
इससे पहले फिल्म के टीजर के साथ शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा कि 'टिकटें लिए बैठें हैं लोग मेरी जिंदगी की, तमाशा भी पूरा होना चाहिए!' फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान की जिस तरह से झलक दिखाई गई है उसे देख कर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan
फिल्म के टीजर में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आ रहे हैं जो कि एक पार्टी में जाकर डांस करने लगता है। फिल्म के नाम को लेकर कई नामों पर बातचीत हुई जिसे वीडियो के शुरू में दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।