सब्सक्राइब करें

अजय और नवाज की फिल्म के ट्रेलर में कौन पड़ा भारी

ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 09 Aug 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
freaky ali and shivvay trailer

रविवार को मुंबई और इंदौर में दो फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हुए। मुंबई में नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फ्रीकी अली और इंदौर में अजय देवगन की शिवाय का ट्रेलर लॉन्च हुआ। लेकिन जब दोनों ट्रेलर सोशल मीडिया में आए तो उनकी अपनी-अपनी खूबियों के बावजूद यह साफ हो गया कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपने अंदाज से अजय देवगन पर भारी पड़ गए।

Trending Videos

ट्रेलर में अजय पर भारी पड़ गए नवाजुद्दीन

freaky ali and shivvay trailer
- फोटो : Twitter
अजय की इस बेहद महंगी फिल्म का ट्रेलर जहां कंप्यूटर पर तैयार वीएफएक्स यानी स्पेशल इफेक्ट्स से भरा है वहीं नवाज की फिल्म की कहानी और डायलॉग बहुत रोचक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में अजय पर भारी पड़ गए नवाजुद्दीन

freaky ali and shivvay trailer
- फोटो : yout tube
शिवाय में अजय करीब साढ़े तीन मिनट तक अपने ऐक्शन दृश्यों से चौंकाते हैं, दूसरी तरफ नवाज का अभिनय आकर्षित करता है। उनकी फिल्म का अंदाज कॉमिक है। यह ऐसे गुंडे की कहानी है जो अपनी अनोखी प्रतिभा से देखते-देखते गोल्फ की दुनिया में कमाल दिखाने लगता है।

ट्रेलर में अजय पर भारी पड़ गए नवाजुद्दीन

freaky ali and shivvay trailer
- फोटो : Twitterj

शिवाय की कहानी को आप उसके ट्रेलर से नहीं समझ सकते। उसमें अभी सिर्फ कंप्यूटर पर तैयार ट्रिक्स ही नजर आती हैं। वैसे इतना जरूर साफ है कि अजय देवगन एक नन्हीं विदेशी बच्ची की जान बचाने की कोशिश में लगे हैं। एक खास बात यह है कि फ्रीकी अली और शिवाय की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर नहीं होगी। नवाजुद्दीन स्टारर जहां सितंबर में रिलीज हो रही है वहीं अजय की फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

ट्रेलर में अजय पर भारी पड़ गए नवाजुद्दीन

freaky ali and shivvay trailer

हालांकि अजय के लिए दीवाली पर टिकट खिड़की का रास्ता साफ नहीं है। उन्हें करन जौहर की मल्टी स्टारर (रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या  राय बच्चन) फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से टकराना पड़ेगा। अब लोग करन की फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। उसे देख कर ही पता चलेगा कि अजय का रास्ता आसान रहेगा या मुश्किल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed