{"_id":"5afabfb64f1c1bd2408b57a3","slug":"harshvardhan-kapoor-inked-sisters-sonam-kapoor-and-rhea-kapoor-names-on-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आनंद आहूजा नहीं, इस शख्स ने बनवाया सोनम के नाम का टैटू, सामने आया सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आनंद आहूजा नहीं, इस शख्स ने बनवाया सोनम के नाम का टैटू, सामने आया सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sonam Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की परियों सी प्रेम कहानी और आलीशान शादी के चर्चे अभी तक हो रहे हैं। वैसे तो हनीमून पर जाने की जगह एक्ट्रेस अपने सांवरिया को अकेला छोड़ कांस चली गई हैं। मगर मुंबई में एक शख्स ऐसा है जो पति आनंद आहूजा से भी ज्यादा उन्हें मिस कर रहा है। यहां तक कि उस शख्स ने एक्ट्रेस के नाम का टैटू तक बनवा लिया है।
Trending Videos
2 of 4
Harshvardhan Kapoor
इससे पहले कि आप यह सोचें कि सोनम कपूर के किसी साइको फैन ने ऐसी हरकत की है, तो आपकी तसल्ली के लिए बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, सोनम कपूर के भाई और बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने एक्ट्रेस के नाम का टैटू बनवाया है। सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं, हर्षवर्धन कपूर ने दूसरी बहन रिया कपूर का नाम भी अपनी पीठ पर गोदवाया है। दोनों बहनों के लिए हर्षवर्धन कपूर का यह प्यार देख किसी का भी दिल भर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
sonam kapoor wedding
बहन की शादी से फुर्सत मिलते ही हर्षवर्धन कपूर अपनी अगली फिल्म भावेशजोशी सुपरहीरो के प्रमोशन में जुट गए हैं। उनकी फिल्म 25 जून को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' से होगा
4 of 4
veere di wedding
वहीं, कांस फिल्म फेस्टिवल से लौटकर सोनम कपूर अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में जुटेंगी। इस फिल्म को रिया कपूर ने एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा सोनम पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग भी पूरी करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X