{"_id":"5afaa4de4f1c1bd6408b5811","slug":"sonam-kapoor-changed-wedding-guest-list-which-was-prepared-by-daddy-anil-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल कपूर ने तैयार की थी बेटी की शादी की गेस्ट लिस्ट, सोनम ने कटवा दिए थे इन लोगों के नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनिल कपूर ने तैयार की थी बेटी की शादी की गेस्ट लिस्ट, सोनम ने कटवा दिए थे इन लोगों के नाम
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Anil Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में शुमार हो गई हैं। सोनम कपूर की शादी को भले हफ्ता भर बीत चुका है, लेकिन अभी भी दोनों के फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाए हुए हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी में लगभग फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग नजर आए, वहीं बहुत सारे सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्हें शादी और रिसेप्शन में इन्वाइट ही नहीं किया गया।
Trending Videos
2 of 4
Anil Kapoor
रिपोर्टस के अनुसार, पापा अनिल द्वारा बनाई गई शादी की गेस्ट लिस्ट में सोनम ने कई लोगों के नाम कट कर दिए थे। हटाए गये नामों में अनिल के करीबियों का भी नाम शामिल था। खबर है कि सोनम ने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और कोरियोग्राफर एवं निर्देशक रेमो डीसूजा का नाम कट किया था। इन्हें शादी में नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अनिल कपूर, रनवीर सिंह
- फोटो : SELF
बता दें, अनिल इन दिनों फिल्म 'रेस 3' के लिए रमेश तौरानी और रेमो डीसूजा के साथ काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अनिल इनके अलावा अपने और भी कई को-स्टार्स को शादी का नयोता देना चाहते थे, लेकिन सोनम की छोटी गेस्ट लिस्ट के आगे उन्हें एडजस्ट करना पड़ा।
4 of 4
sonam and anil
वहीं रिसेप्शन पार्टी से खबरें आई थीं कि ऋषि कपूर बीच में पार्टी छोड़कर चले गए थे। उनका सोहेल खान की वाइफ सीमा खान से झगड़ा हो गया था। सूत्रों के मुताबिक,ऋषि इस बात से नाराज थे कि पार्टी में सलमान उनसे ठीक से नहीं मिले और न ही उनसे ठीक व्यवहार किया। ऋषि ने सीमा से इस बारे में बातचीत की तो वह भड़क गए और दोनों के बीच उनका विवाद हो गया। बाद में नीतू कपूर ने सीमा खान से माफी मांगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X